Share Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Post Views: 597 अवसरवादी मौज में, जिनकी मोटी खाल। तब तक संग -संग डोलते, जब तक खाते माल।। जब तक खाते माल, करें उसका जयकारा, निकल गया जब काम, दुल्लत्ती उसको मारा, नहीं किसी के साथ, इन्हें प्यारी आजादी। सदा सर्वदा रहे, मौज में ये अवसरवादी।। सीएम त्रिपाठी