Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    नून रोटी खाएंगे, जिंदड़ी तेरे संग बिताएंगे, ठीक हाय !!

    By September 13, 2019 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 726

    यदि आप भगवान् के गुन गाना चाहते हैं तो उसके लिए तो रूखी-सूखी रोटी खाना ही सबसे उपयुक्त है। ऊपर से ठंडा पानी मिल जाए तो क्या कहने। इससे व्यक्ति की सात्विकता बनी रहती है। लेकिन अगर सरकार के गुण गाना चाहते हैं तो फिर नून-रोटी भी चलेगी। दोनों से ही उदात्तता की भावना का संचार होता है। कहीं कोई लालच नहीं, कहीं कोई विरोध, प्रतिरोध नहीं, कहीं कोई असंतोष नहीं।

    आत्मतुष्टि का ऐसा संचार होता है कि या तो आदमी ऊपर वाले में लौ लगा लेता है, या फिर सरकार को वोट देने निकल पड़ता है। वोट देना इसलिए जरूरी हो जाता है कि जहां नून आ गया तो समझो उसका हक तो अदा करना ही पड़ता है। रोटी को जरा-सा चुपड़ा हुआ देखा नहीं कि जी ललचा जाता है। लालच बुरी बला होती है। सरकार इस बारे में पूरी तरह सजग रहती है। इसलिए वह चुपड़ी हुई कभी नहीं दिखाती, ललचाती नहीं है। वह रूखी-सूखी देकर या नून-रोटी देकर तुष्ट करती रहती है, जिससे आत्मतुष्टि बनी रहती है। पर इधर रूखी-सूखी को तो कोई याद ही नहीं कर रहा। सब नून-रोटी की बात कर रहे हैं। मतलब यह कि अब का प्रभु से ध्यान हटकर सरकार पर ध्यान लग गया है। यह ध्यान वैसे नहीं लगा है जैसे प्रभु में लगता है, यह तो नजर लगने की तरह लगा है। इसके अपने खतरे हैं।

    एक तो इससे इन आध्यात्म टाइप की चीजों में सांसारिकता की घुसपैठ हो जाती है। सरकार घुसपैठ के पूरी तरह खिलाफ है। दूसरे अब इसकी सीख तो दी जा सकती है कि रूखी-सूखी खाए के ठंडा पानी पी। प्रचारक सिर्फ वैसे ही नहीं होते न जिस तरह के प्रचारकों का आजकल बोलबाला है। आखिर, तो धर्म प्रचारक भी होते ही हैं न। पर नून-रोटी की बात करने का गलत अर्थ निकल सकता है।

    इसे सरकार के खिलाफ प्रचार माना जा सकता है, जो आगे जाकर देशविरोधी प्रचार भी कहला सकता है। अगर आपने नून-रोटी का वीडियो बना लिया तो जेल जाने से आपको कोई नहीं बचा सकता। इसलिए नून-रोटी का जिक्र करना आजकल उचित नहीं है। लोग नून का गलत इस्तेमाल भी करते हैं। उसे रोटी का साथी बनाने की बजाय जख्मों पर छिड़कने लगते हैं। अब कुछ जख्म तो सरकार के भी होते ही होंगे। नहीं क्या? इसलिए उन पर नून मत छिड़किए। नून का सिर्फ रोटी के लिए इस्तेमाल कीजिए और आत्मतुष्ट रहिए।

    Keep Reading

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    Gorakhpur receives a major gift!

    गोरखपुर को मिली सिक्स लेन फ्लाईओवर की बड़ी सौगात!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading