Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    बिहार में गहरा है साहित्य, कला, संस्कृति और संगीत की विरासत का रिश्ता

    By October 19, 2019 बिहार No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 527
    • प्रेमचंद रंगशाला में शुरू हुआ दो दिवसीय बिहार: एक विरासत : कला और फिल्म महोत्सव 2019
    • पद्म विभूषण डॉ सोनल मानसिंह ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर किया समारोह का उद्घाटन

    पटना, 19 अक्टूबर 2019: ग्रामीण स्नेह फाउंडेशन के द्वारा दो दिवसीय बिहार – एक विरासत : कला और फिल्म महोत्सव 2019 का शुभारंभ आज राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में हुआ, जिसका विधिवत उद्धाटन दीप प्रज्‍ज्वलित कर पद्म विभूषण सह राज्‍य सभा सांसद डॉ. सोनल मान सिंह, फिल्मफेयर और आईफा अवार्ड से सम्मानित बॉलीवुड गीतकार श्री इरशाद कामिल के उपस्थिति में हुआ। इस दौरान डॉ. सोनल मान सिंह ने बिहार – एक विरासत : कला और फिल्म महोत्सव 2019  के आयोजन के लिए  अखिल भारतीय आईएसओ प्रमाणित और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अवार्ड से सम्मानित गैर सरकारी संगठन ग्रामीण स्नेह फाउंडेशन को धन्‍यवाद कहा। उन्‍होंने बिहार की सांस्‍कृतिक विरासत की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से पाटिलपुत्र व बिहार की भव्‍यता और सांस्कृतिक विरासत फिर से उजागर हो रही है और इसकी लौ जलती रहे, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।

    वहीं, बॉलीवुड गीतकार श्री इरशाद कामिल ने कहा कि मैं दूसरी बार पटना आया हूँ, जहां मुझे यह एहसास हो रहा है कि यहां साहित्य, कला, संस्कृति और संगीत की विरासत पर विमर्श गहरा है। जो साहित्य, कला, संस्कृति और संगीत की विरासत सम्मान करते हैं, वो बीते कल का सम्मान कर वर्तमान का निर्माण करते हैं और भविष्य को धरोहर दे रहे हैं। यह बड़ी बात है। उन्‍होंने डॉ. सोनल मान सिंह के साथ स्टेज शेयर करने की बात को अपने लिए से सम्‍मान की बात बताया और उनसे आशीर्वाद भी लिया। इनके अलावा उनके अलावा महोत्सव में पद्म श्री डॉ. जे के सिंह, डॉ. अजीत प्रधान, डॉ. शांति जैन, श्री आर एन दास, श्री दीपक आनंद ने भी उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

    कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भारतीय प्रशासिनक सेवा के अधिकार श्री गंगा कुमार ने तमाम आगत अतिथियों का स्‍वागत किया और स्‍नेह फाउंडेशन की सेतु कुमारी ने वोट ऑफ थैंक्‍स कहा। कार्यक्रम का संचालन बिहार संगीत नाटक अकादमी के सचिव श्री विनोद अनुपम ने किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत उत्‍साह बिहार लोक संगीत प्रतियोगिता के साथ शुरू हुआ। इसमें बिहार के विभिन्‍न जिलों के संगीत समूहों और बैडों ने बिहार की भाषाओं और बोलचाल में अपनी मौलिक रचना का जीवंत प्रदर्शन किया।

    गौरतलब है कि यह आयोजन ग्रामीण स्नेह फाउंडेशन (www.grameensnehfoundation) एक अखिल भारतीय आईएसओ प्रमाणित और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अवार्ड से सम्मानित गैर सरकारी संगठन है, जो इस साल भी कला और फिल्म महोत्सव 2019 का आयोजन कर रही है। महोत्सव के दूसरे  दिन निबंध, चित्रकला और लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायगा, जिसमें बिहार के सभी नौ प्रमंडलों के विजेता अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करेंगे। क्षेत्रीय लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और जूरी द्वारा सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित की जाएगी। फिल्म सुपर 30 की स्क्रीनिंग की जाएगी और फिल्म में काम करने वाले लड़कों और लड़कियों को सम्मानित किया जाएगा। कला और फिल्म महोत्सव के समापन में पुरस्कार समारोह होगा जहां हर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को सम्मानित किया जाएगा।

    #दो दिवसीय बिहार: एक विरासत : कला और फिल्म महोत्सव 2019

    Keep Reading

    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    एक मजदूर का आत्मालाप

    Social Worker Rupesh Pandey's Mother Passes Away; Wave of Grief Sweeps Through Champaran

    समाजसेवी रुपेश पाण्डेय की माता श्री का निधन, चंपारण में शोक की लहर

    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    Bihar's 'Water Man': In a solitary battle spanning 30 years, he carved through a mountain to dig a 3-kilometer canal... Laungi Bhuiyan—the true successor to Dashrath Manjhi!

    बिहार का जलपुरुष: 30 साल की अकेली जंग में पहाड़ चीरकर 3 किमी नहर खोद डाली… लौंगी भुइयां, दशरथ मांझी का सच्चा वारिस!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Kansai Nerolac has put its paint to the toughest test by sending it into space! It remains vibrant even at -64°C temperatures at 86,000 feet.

    कंसाई नेरोलैक ने पेंट को अंतरिक्ष में भेजकर किया सबसे कठिन टेस्ट! 86,000 फीट ऊपर -64°C तापमान में भी चमक बरकरार

    April 24, 2026
    Public Outrage on the Streets of Nepal; Democracy at Risk.

    नेपाल में सड़कों पर जनाक्रोश, खतरे में लोकतंत्र

    April 24, 2026
    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    April 24, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    सीजफायर पर विवाद : ईरान पर अमेरिकी शिकंजा कसा! 31 तेल टैंकर घुमाए, नाकाबंदी से तेल निर्यात ठप

    April 24, 2026
    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    April 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading