Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    हास्य- व्यंग का ये कारवां चलता रहेगा!

    By December 17, 2019 राजनीति No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 644

    हास्य- व्यंग

    आम वोटर चुनाव के वक्त ऐसे ही सोचता है कि वो क्या बोले,सब कुछ तो बोल दिया है नेताजी ने। नेताजी जवान हैं, स्टाइलिश कपड़े पहनते हैं, कभी मीडिया के लाडले हुआ करते थे, सबको कान के नीचे बजाने की घुड़की दिया करते थे। मगर समय ने ऐसा चक्र ऐसा घुमाया कि आजकल खुद बेचारे कानून की चौखट पर हैं। कानून से भिड़ना इनका प्रिय शगल हुआ करता था कभी, खुद कम भिड़ते थे लोगों को भिड़वाते ज्यादा थे लेकिन हवा बदल गयी।

    उन्होंने इस बार अपने लिये ज़िम्मेदार विपक्ष की भूमिका चुनी है और उस पर तुर्रा ये कि ये उनका नया ट्रेंडसेटर आइडिया होगा, क्या कहने? अब कल को देश में यही ज़िम्मेदार परिपाटी चल जाये तो राजनीति से कड़वाहट ख़त्म हो जाये, लोग सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए लड़ें ना कि सत्ता हासिल करने के लिये। पहले से ये तय हो जाये कि फलां तो सत्ता हासिल करने के लिए चुनाव लड़ रहा है जबकि फलां तो सिर्फ सचेत करने और सत्ता पक्ष को उसकी जिम्मेदारी का एहसास दिलाये रखने के लिए विपक्ष में जाना चाहता है।

    अब ये नये किस्म का सत्याग्रह होगा जिसमें जीवन के तमाम क्षेत्र में रचनात्मक विरोध शुरू कर देंगे। गोया कोई भी इंटरनेशनल टूर्नामेंट ना जितवा जाने पर नैतिकता के आधार पर रवि शास्त्री टीम इंडिया के कोच का पद त्याग देंगे क्योंकि सौरभ गांगुली क्रिकेट के सर्वोच्च प्रशासक बन गए हैं। गांगुली के ही आने से महेंद्र सिंह धोनी अब लोगों को टीम से अंदर-बाहर करवाने का खेल विरोध स्वरूप छोड़ देंगे और खुद भी वो मैदान के ही बाहर रिटायर होंगे, जैसे कि उन्होंने गम्भीर, सहवाग, युवराज जैसे खिलाड़ियों को मैदान के बाहर-बाहर ही रिटायर करवा दिया, मैदान पर खेलते हुए रिटायर नहीं होने दिया।

    रचनात्मक विरोध से ऐसा सदाचार फैलेगा कि बिग बास के घर में लोग साथ में शयन की बाध्यता को त्यागकर धर्म, अध्यात्म पर चर्चा करेंगे। सिंघम सिनेमा के विलेन प्रकाशराज कदाचित किसी दिन दिल्ली की रामलीला में अभिनय करते नज़र आएँ भले ही रावण का ही। तब शायद उन्हें डर लगना बन्द हो जाए क्योंकि वो खुद को अल्पसंख्यक बताते हैं और कहते हैं कि पुष्पक विमान टाइप हेलीकॉप्टर से उतरते राम, लक्ष्मण, सीता के किरदारों को देखकर उनके जैसे माइनॉरिटी डर जाते हैं। किसी ने उन्हें डर लगने पर हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह दी है, क्योंकि सदियों से भारतवासियों का डर हनुमान चालीसा पढ़ने से दूर होता रहा है।

    रचनात्मक विरोध का अगला कदम ये होगा कि रामायण विला में रहने वाली शत्रुघ्न पुत्री सोनाक्षी सिन्हा सबको खामोश बोल कर सुन्दर काण्ड का पाठ करेंगी। ये मुहिम यहीं नहीं रुकेगी प्रणव मुखर्जी को देश का प्रधानमंत्री बताने वाली आलिया भट्ट टीवी चैनलों पर बतौर संविधान विशेषज्ञ बुलायी जाएँगी और लोगों को संविधान के उपबंधों को स्पष्ट करेंगी। ये सदाचार जारी रहेगा रितेश देशमुख एडल्ट कॉमेडी से युवाओं को दूर रहने के लिये जागृत करेंगे और थियटर करके लोगों को फ़िल्मों में एक्टिंग कैरियर बनाने की गाइडेंस देंगे। ये कारवां चलता रहेगा जिसमें सनी लियोनी विरोध स्वरूप +बेबी ढोलः के गाने पर डांस करने के बजाय एकादशी के व्रत के बखान बताएँगी।

    ये रचनात्मक विरोध यूँ रंग लायेगा कि ढिंचक पूजा अब यूट्यूब पर गाने अपलोड करने के बजाय स्टेनोग्राफी का कोर्स करेंगी और लड़कियों को कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड बढ़ाने की लाइव डेमो देंगी। रचनात्मक विरोध का ये स्वर्णयुग हिंदी साहित्य में भी दस्तक देगा तब फेमिनिस्ट पुरुषों को पानी पीपीकर कोसने के बजाय स्त्रियों को अपनी कार्यकुशलता और दक्षता बढ़ाने पर गाइडेंस देंगी। जिस तरह से हाल में कुछ लेखिकाओं पर कुछ लोगों ने अश्लील और भद्दे कमेंट किये हैं। इसके बजाय खार खाये लेखक, पुनः लेखिकाओं को बहन जी, दीदी जैसे शब्दों से संबोधित करना शुरू कर देंगे।

    सदाचार का ये कारवां प्रकाशकों की दहलीज़ तक पहँचेगा वो लेखक के खर्चे पर पुस्तक छापने और फिर उसे खरीदने पर बाध्य करने के बजाय उसकी पस्तक निशल्क छापेंगे उसे रॉयल्टी देंगे और इष्ट मित्रों में बाँटने के लिए पर्याप्त प्रतियाँ भी देंगे। तब कोई सिर्फ इस वजह से बड़ा साहित्यकार नहीं माना जाएगा कि वो कितनी किताबें खरीदवा या बिकवा सकता है। नेकी की ये गोलियाँ वामपंथी साहित्यकार भी खा लेंगे तो बाबर और औरंगजेब का बखान बन्द करके मध्यकाल के कुछ अन्य महान नेताओं का जिक्र करेंगे।

    यही नहीं सावरकर और गोवलकर जैसे लोगों का स्वन्त्रता संग्राम पर क्या योगदान है, इस पर इतिहास का पुनर्लेखन करेंगे। ये रचनात्मक विरोध पाकिस्तान तक पहुँचेगा जहाँ की नेशनल असेंबली में महात्मा गाँधी की मूर्ति लगायी जायेगी। पाकिस्तान में अब मूतालिया ए पाकिस्तान और टू नेशन थ्योरी के बजाय साझा इतिहास पढ़ाया जायेगा जो 1947 के पहले का होगा जिसमें स्कूलों में लियाकत अली नहीं बल्कि भगत सिंह पढ़ाये जाएंगे।

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading