Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    साहित्य अकादेमी द्वारा पद्मा सचदेव पर परिसंवाद का आयोजन

    ShagunBy ShagunDecember 17, 2024 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 512

    ‘डोगरी ही नहीं, भारतीय साहित्य की प्रतिनिधि पद्मा सचदेव’

    नई दिल्ली, 17 दिसंबर: साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा डोगरी और हिंदी की प्रख्यात लेखिका, कवयित्री और अनुवादिका पद्मा सचदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित एक परिसंवाद का आयोजन आज साहित्य अकादमी के तृतीय तल स्थित सभागार में किया गया। अंगवस्त्रम् भेंट कर अतिथियों का स्वागत करने के साथ अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने अपने स्वागत वक्तव्य में कहा कि पद्मा जी का गहरा स्नेह उन्हें प्राप्त था।पद्मा सचदेव की साहित्यिक यात्रा और उनकी रचनाओं पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पद्मा सचदेव मात्र डोगरी या हिंदी की ही नहीं, बल्कि भारतीय साहित्य की प्रबल प्रतिनिधि थीं।

    साहित्य अकादमी के डोगरी परामर्श मंडल के संयोजक मोहन सिंह ने आरंभिक वक्तव्य देते हुए कहा कि पद्मा सचदेव का व्यक्तित्व बहुमुखी था, और यह उनके विविध तथा विपुल लेखन में भी दिखता है। डोगरी और पद्मा सचदेव एक दूसरे का पर्याय बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पद्मा सचदेव ने डोगरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए जम्मू से लेकर दिल्ली तक बड़ा संघर्ष किया था।

    विजय वर्मा ने बीज वक्तव्य देते हुए अपने संस्मरणों के माध्यम से पद्मा सचदेव के वत्सल व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी रचनाओं की विशिष्टता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय साहित्य की प्रसिद्ध स्त्री रचनाकारों के जब भी नाम लिए जाएँगे तब पद्मा सचदेव का नाम उसमें आदर के साथ शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि पद्मा सचदेव ने डोगरी भाषा, साहित्य और संस्कृति को देश-विदेश में पहुँचाने का अविस्मरणीय कार्य किया है।
    उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता डोगरी के प्रख्यात लेखक ओम गोस्वामी ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि पद्मा सचदेव के व्यक्तित्व की ऊँचाई इसी से समझी जा सकती है कि उन्हें डोगरी के साहित्याकाश का ध्रुवतारा, डोगरी की ललद्यद और हब्बा खातून जैसी उपाधियों से अनेक साहित्यकारों ने बड़े ही सम्मान के साथ अलंकृत किया है। उन्होंने तत्कालीन सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक जीवनदशा को अपने सशक्त लेखन में प्रस्तुत करके साहित्य को प्रेरणादायी ऊर्जा से लैस कर दिया है।

    प्रथम सत्र की अध्यक्षता नीलम सरीन ने की और सरिता खजूरिया ने ‘पद्मा सचदेव की कविता‘ पर तथा सुषमा चौधरी ने ‘पद्मा सचदेव की कहानियाँ और उपन्यास‘ पर केंद्रित अपने आलेख प्रस्तुत किए। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता शिवदेव सुशील ने की तथा सुषमा रानी राजपूत ने ‘पद्मा सचदेव का हिंदी साहित्य को योगदान‘ पर तथा खजूर सिंह ठाकुर ने ‘पद्मा सचदेव का डोगरी साहित्य को योगदान‘ विषय पर अपने सुचिंतित आलेख प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन अकादमी में संपादक हिंदी अनुपम तिवारी ने किया। परिसंवाद में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    एक मजदूर का आत्मालाप

    Newly constructed house for women's hospital donated by government

    महिला रुग्णालयासाठी नवनिर्मित घर सरकारला दान केले

    Handed over a newly constructed building to the government for the establishment of a women's hospital.

    महिला अस्पताल खोलने के लिए सरकार को दे दिया नवनिर्मित मकान

    नदियां अपने किनारे कई सदियाँ छोड़ जाती हैं

    A Tribute to Bhagat Singh Through Revolutionary Songs

    क्रांतिकारी गीतों से भगत सिंह को श्रद्धांजलि

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Maahi Ve' Song Released! Ganesh Acharya and Akanksha Puri's Romantic Track Goes Viral

    माही वे’ गाना रिलीज ! गणेश आचार्य और आकांक्षा पुरी का रोमांटिक ट्रैक वायरल

    April 18, 2026
    Bank Employees Intensify Struggle for 5-Day Banking! Work Performed Wearing Black Armbands; 'Work-to-Rule' Campaign Resumes.

    5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का संघर्ष तेज! काला फीता बांधकर किया कार्य, वर्क टू रूल फिर शुरू

    April 18, 2026
    Noida Workers' Movement: Central Trade Unions Launch Sharp Attack on Government, Demand Immediate Release of All Arrested Workers

    नोयडा मजदूर आंदोलन: केंद्रीय श्रम संगठनों का सरकार पर तीखा हमला, गिरफ्तार सभी मजदूरों की तत्काल रिहाई की मांग

    April 18, 2026
    A New Milestone in Cheating-Free Examinations! Re-examination for Assistant Professor Posts Across 17 Subjects Successfully Conducted Under AI Surveillance in Uttar Pradesh.

    नकलविहीन परीक्षा का नया कीर्तिमान! उत्तर प्रदेश में सहायक आचार्य की 17 विषयों की पुनर्परीक्षा AI निगरानी में सकुशल सम्पन्न

    April 18, 2026
    Rashmirathi Festival: A grand three-day event in Lucknow from April 24 to 26, inspiring youth from great men

    रश्मिरथी पर्व: 24 से 26 अप्रैल तक लखनऊ में तीन दिवसीय भव्य आयोजन, युवाओं को महापुरुषों से प्रेरणा

    April 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading