Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    केरल में भाजपा ने ठोंकी दावेदारी !

    ShagunBy ShagunMarch 30, 2021 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 490

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    केरल व पश्चिम बंगाल की राजनीति दशकों से कम्युनिस्ट व कांग्रेस के बीच सिमटी रही है। पश्चिम बंगाल में एक दशक पहले टीनमूल कांग्रेस ने परिवर्तन का नारा दिया था। वहां के मतदाताओं ने इस पर विश्वास किया। कांग्रेस व कम्युनिस्ट को हटा कर मतदाताओं ने तृणमूल पर विश्वास किया। लेकिन इन सभी पार्टियों या गठबंधन के मूल चरित्र में कोई अंतर दिखाई नहीं दिया। वोटबैंक की सियासत पर तीनों का एक जैसा विश्वास रहा है। कट्टर पंथियों के उत्पात पर इनकी खामोशी एक जैसी रही है। दोनों ही प्रदेशों में विकास का कोई माहौल नहीं बनाया गया। इस कारण उद्योगपति यहां निवेश के प्रति कभी उत्सुक नहीं रहे।

    सत्तारूढ़ पार्टियों का कैडर भी दबंगो की भांति रहा है। पश्चिम बंगाल में कहा जाता है कि कम्युनिस्टों का कैडर ही तृणमूल में आ गया। इस कारण सब कुछ पहले जैसा है। ऐसे में केरल व पश्चिम बंगाल में भाजपा ने प्रभावी विकल्प प्रस्तुत किया है।

    भाजपा के विचार से देश अवगत है। इस पार्टी की केंद्र व राज्यों की सरकारें सबका साथ सबका विकास व तुष्टिकरण किसी का नहीं की नीति पर अमल करती है। विकास के अनुकूल माहौल बनाने पर बल दिया जाता है। इस आधार पर भाजपा की केरल व पश्चिम बंगाल में लोकप्रियता बढ रही है। दोनों ही प्रान्तों में भाजपा मुख्य मुकाबले में है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। इसमें जनसमुदाय ने नरेंद्र मोदी के विचारों का उत्साहपूर्ण समर्थन किया। नरेंद्र मोदी ने इसके प्रति केरल के लोगों का आभार व्यक्त किया। कहा कि कई सालों से केरल में राजनीति में यूडीएफ और एलडीएफ के बीच दोस्ताना समझौता रहा है। अब राज्य के मतदाता पूछ रहे हैं ये कौन सी मैच फिक्सिंग है। पांच साल तक एक लूट और अगले पांच साल दूसरी लूट। केरल में यही चल रहा है।

    नरेंद्र मोदी ने केरल की महान व प्राचीन संस्कृति का उल्लेख किया। कहा कि भाजपा इस पर गर्व करती है। एलडीएफ और यूडीएफ इसका अपमान करते है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि यदि हमारी संस्कृति को गाली दी तो हम चुप नहीं रहेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रन को केरल सरकार ने गिरफ्तार करवाया। उनके साथ बुरा व्यवहार किया। उन्होंने केरल की परंपराओं के लिए बात की थी। वामपंथी सरकार को यह पसंद नहीं था। यहां संस्कृति का सम्मान करने वालों का उत्पीड़न होता है।

    यूडीएफ वस्तुतः एलडीएफ के नाम अलग है। लेकिन काम एक जैसे है। दोनों के कार्यकाल में जनता के पैसों की लूट होती रही। कहा कि यूडीएफ ने तो सूर्य की रोशनी तक को नहीं छोड़ा। नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि केरल की राजनीति में पिछले कुछ सालों से एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यह मतदाताओं की आकांक्षाओं के अनुरूप है। पहली बार मतदान करने वाले युवा एलडीएफ और यूडीएफ दोनों से दुखी हैं। केरल के लिए भाजपा की दृष्टि युवाओं के भविष्य और उनकी आकांक्षाओं को लेकर है. यही वजह है।

    Shagun

    Keep Reading

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading