Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    दुश्मनी ऐसी थी कि मिलने में शर्मिंदगी

    By March 10, 2018Updated:March 10, 2018 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 657

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    सपा बसपा के बीच हुआ चुनावी समझौता उत्तर प्रदेश की बदली हुई राजनीति का परिणाम है। इन दोनों ने अंततः मान लिया है कि उनका बारी- बारी से सत्ता में आने का दौर समाप्त हो गया है।

    लोकसभा चुनाव के पहले तक उत्तर प्रदेश की राजनीति का अंदाज तामिलनाडु जैसा था। वहां अन्नाद्रमुक और द्रमुक बारी- बारी से सत्ता सुख भोगते थे, उत्तर प्रदेश में ऐसा ही क्रम सपा बसपा का हो गया था। वहां करुणानिधि और जयललिता के बीच केवल राजनीतिक ही नहीं निजी नफरत थी, यही दशा मुलायम सिंह यादव और मायावती के बीच थी। दोनों को एक दूसरे का नाम भी सम्मान के साथ लेना गवारा नहीं था। मिलने का तो कोई सवाल ही नहीं था। मुलायम के उत्तराधिकारी भी इस राजनीति के लाभ जानते थे। इसलिए उन्होंने भी मायावती के प्रति तल्खी कायम रखी।

    पारिवारिक जीवन मे बुआ और बबुआ बड़े प्यारे संबोधन और रिश्ते होते है। बबुआ शब्द वात्सल्य से परिपूर्ण होता है, बुआ माता- पिता की भांति संरक्षण और स्नेह का बोध कराती है । लेकिन मायावती और अखिलेश ने इन रिश्तों को सदैव वीभस्त रूप में ही अभीव्यक्त किया। इसका वात्सल्य, स्नेह, अपनत्व से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं था। इन्होंने इन रिश्तों का नाम लेकर एक दूसरे के खिलाफ सदैव जहर ही उगला था। बेहतर यह होता कि ये लोग इन रिश्तों का नाम ही न लेते क्योकि समाज जीवन के लिए यह अच्छा नहीं था। शिखर की नफरत का संचार नीचे तक हो रहा था।

    सपा बसपा के नेताओं की भांति कार्यकर्ता भी एक दूसरे के पारिवारिक या सामाजिक कार्यक्रमों में भी नहीं जाते थे। कल्पना करिए, यदि आज भी प्रदेश में सपा बसपा की राजनीतिक पारी चल रही होती, तब इनके बीच पहले जैसा ही नफरत का आलम होता। इसमें ही दोनो को लाभ भी नजर आ रहा था। इसलिए नफरत की आग जलाए रखने का ही प्रयास चलता रहता लेकिन लोकसभा चुनाव ने प्रादेश की राजनीति में बदलाव की जो इबारत लिखी थी, उसे विधानसभा चुनाव में पक्का कर दिया। प्रदेश की राजनीति सपा बसपा से मुक्त हो चुकी थी। अन्यथा इन पार्टियों के बीच गोरखपुर और फूलपुर में समझौता संभव ही नहीं था। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर जो आरोप लगा कर चुनावी बाजी जितने का प्रयास करती थी , वह आज भी लोगों के बीच चर्चित है लेकिन इस समझौते के बाद भी शीर्ष स्तर पर तल्खी कम नहीं हुई है। राज्यसभा चुनाव में एक दूसरे के समर्थन पर सहमति बनी थी,लेकिन एक दूसरे के नामांकन पर मौजूद रहना जरूरी नहीं समझा। इन दोनों पार्टियों में इतनी जम कर दुश्मनी थी कि इन्हें सामने पड़ने पर सदैव शर्मिदगी ही होगी। यही बात इन पार्टियों के मतदाताओं पर लागू होती है।

    मशहूर शायर बशीर बद्र का एक शेर है

    दुश्मनी जम कर करो
    लेकिन ये गुंजाइश रहे,
    जब कभी हम दोस्त हो जाएं
    तो शर्मिंदा न हों ।।

    शायर की ये लाइन किसी अन्य सन्दर्भ में हो सकती है लेकिन सपा बसपा पर सटीक बैठती है। इनके बीच दुश्मनी का यही आलम था। राजनीति में अनेक उतार चढ़ाव होते है। सत्ता मिलती है, चली जाती है। लेकिन कुछ बातें ऐसी होती है, जो आजीवन याद रहती है, इन्हें भूलना भी नहीं चाहिए। मायावती को भी सपा के साथ निजी दुश्मनी याद रखना चाहिए। उमा भारती ने इस संबन्ध में मायावती को मार्मिक पत्र भी लिखा है। उमा भारती ने मायावती को लिखा कि अब ब्रह्नदत्त द्विवेदी जीवित नहीं है।

    इसलिए मायावती उनका फोन नम्बर नोट कर लें। उन पर कोई हमला करेगा, तो वह ब्रह्मदत्त द्विवेदी को भांति बचाव के लिए पहुंच जाएगी। उमा भारती का कथन अर्थपूर्ण है। पच्चीस वर्ष पहले दोनों पार्टियों ने दोस्ती की थी।कुछ समय बाद ही यह दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी। गेस्ट हाउस में मायावती पर जानलेवा हमला हुआ था। उमा भारती का कथन इसी संदर्भ में है। यदि मतभेद राजनीतिक हों तो समझौते या न्यूनतम साझा कार्यक्रम की गुंजाइश रहती है। लेकिन जब नफरत व्यक्तिगत हो जाती है, तब आमने सामने मुलाकात भी मुनासिब नहीं होती। सपा , बसपा आज इसी मुकाम पर है।

    .लेखक वरिष्ठ पत्रकार है

    #Bahujan Samajwadi Party #samajwadi party

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading