लखनऊ, 28 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट नम्बर तीन सौ बीस बी वन के चुनाव के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे विजेताओं का चारबाग स्टेशन पर स्वागत किया गया। अनिल कुमार सिंह डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, मनोज रुहेला वाइस गवर्नर प्रथम और कमल शेखर वाइस गवर्नर द्वितीय पद पर निर्वाचित हुए थे।। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तेरह जनपदों को लायंस क्लब ने अपने संघठन में एक डिस्ट्रिक्ट माना है। इन जनपदों के सक्रिय लॉयन्स सदस्य मतदान में शामिल हुए थे।
चुनाव उत्तराखंड के रामनगर में हुआ था। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, गुरुनाम सिंह, आरसी मिश्रा, सन्तोष पांडेय, अनुपम बंसल, डॉ दिलीप अग्निहोत्री, इंद्रपाल कनौजिया, रामकृष्ण यादव , राकेश कुमार श्रीवास्तव, नरेश चन्द्र , योगेश दीक्षित, मनोहर श्याम, विनोद तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता, सहित सैकड़ों लायंस सदस्य मौजूद थे।






