Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»लखनऊ

    महिलाओं को प्राथमिकता देने के लिए लखनऊ में मिस और मिसेज प्रतियोगिता

    By March 20, 2018 लखनऊ No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 689

    रंजना वर्मा बनी मिस और अलका श्रीवास्तवा मिसेज लखनऊ आइकोनिक टूके18

    लखनऊ, 20 मार्च। भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर युवतियों और महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए फैंशन एजेन्सी की ओर से पहली बार शनिवार को मिस और मिसेज लखनऊ आइकोनिक टूके18 प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 17 मार्च को गोमती नगर के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धर्म संस्थान के ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें तीन राउंड में सौन्दर्य प्रतियोगिता हुई। जिसमें 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    रंगबिरंगी रोशनियों से सराबोर स्टेज और धमाकेदार संगीत के बीच रूपसियों की कैटवॉक ने देखने वालों के दिल को जवां बना दिया। पहले ब्राइडल राउंड में सुंदरियां दुल्हन के लिबास में मंच पर अवतरित हुई तो लोगों ने तालियां बजाकर उनका इस्तकबाल किया। दूसरा चक्र डेली वेस्टर्न कैजुअल का था। इसमें प्रतिभागी डेनम जींस और डिजाइनर टॉप में लोगों से रूबरू हुईं। फाइनल राउंड गाउन का रहा। इसमें 18 से 22 आयु वर्ग की मिस प्रतियोगिता में अर्चिता पाण्डेय, पारुल, पार्थवी, अनामिका, दिव्या शर्मा, नमिता ने भाग लिया वहीं 25 से 52 आयु वर्ग में कल्पना, अरुणा श्रीवास्तव, ममता, निधि,सीमा, शालिनी, ने अपने प्रबल दावेदारी पेश की।

    रंजना वर्मा के सर सजा मिस का और अलका श्रीवास्तवा के सर सजा मिसेज लखनऊ आइकोनिक टूके18 का ताज। इसी कड़ी में मिसेज में 1st रनरअप शिखा वर्मा 2nd रनरअप किरन बग्गा और मिस में 1st रनरअप दिशा गंगवार 2nd  रनरअप साक्षी गुप्ता रही।

    गायिका अनुपमा राग बनी आकर्षण का केन्द्र

    भातखण्डे संगीत संस्थान से प्रशिक्षित बालीवुड गायिका अनुपमा राग इस सौन्दर्य प्रतियोगिता की मुख्य आकर्षण रहीं। यश भारती से अलंकृत अनुपमा ने गुलाबी गैंग में रंगी सारी गुलाबी, बिन बुलाये बाराती में शालू के ठुमके, मिले न मिले हम में नजर से नजर और जिला गाजियाबाद में गाजियाबाद की रानी जैसे लोकप्रिय गाने गाए हैं। ब्यूरोकेट से गायिका बनी अनुपमा ने मीका के साथ लाल दुपट्टा, राहत फतेह अली के साथ बंजारे और सांवरे गाना भी एलबम के लिए गाया है। उन्हें जो अपना सोलो एलबम सांग पसंद है वह है आई लव माई यूपी और नैना रे। सिंगर बनने से पहले अनुपमा 2000 बैच की पीसीएस अफसर थीं। सपा सांसद सुशीला सरोज की बेटी अनुपमा के पिता आरपी सरोज रिटायर्ड आईपीएस अफसर हैं। उनका रौशनी बैंड भी है। वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों के परिवारीजनों की मदद कर रहे मेजर आशीष चतुर्वेदी, डेली प्रेस के शैलेन्द्र सिंह और फीमेल बैंड की प्रमुख डॉ जया का अभिनंदन संस्था कि निदेशिका आरती मिश्रा व आरती पाल ने किया।

    इस सौन्दर्य प्रतियोगिता में उड़ान डांस ग्रुप के बच्चों जोशीले डांस कर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने सबसे पहले परंपरा के अनुसार प्रथम देव गणपति की वंदना भाव नृत्य के माध्यम से पेश की। इसके साथ समूह डांस में महिलाओं में गुन्जन वर्मा, बीनू यादव, रोली जैसवाल, उड़ान डांस ग्रुपकी डॉयरेक्टर सरिता सिंह मुन्डा थौड़ा ऑफ बीट है, स्वाटी तेरा ड्रामा, लैला मै लैला जैसे मैशअप गानों पर सांगस पर प्रस्तुती दी और बच्चों में मोहित सिंह, अदिति राय (फ्रूटी), सूरज वर्मा ने मलहारी, सुन साथिया, बॉमडिगी डिगी डिगी जैसे गानों पर प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के अन्त में एकल नृत्य में अदिति राय (फ्रूटी) टिप टिप बरसा पानी, सेप ऑफ यू, मरसी जैसे गानों पर बैली डांस की प्रस्तुति दे कर दर्शको का मन मोह लिया।

    Keep Reading

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading