लखनऊ,05 अगस्त 2019: भारतीय चिंतन में पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा को बहुत महत्व दिया गया। कभी यह दोनों कार्य हमारी जीवनशैली और दिनचर्या में शामिल थे। समय व परिस्थितियों ने बहुत कुछ बदला है। लेकिन पर्यावरण व गौ संरक्षण का कोई विकल्प नहीं है।
इसी को ध्यान में रखते हुए लॉयन्स क्लब राजधानी अनिंद ने वैदिक आश्रम गौशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्लब की ओर से पहले भी गौशाला को सहायता दी जाती रही है। इस अवसर पर बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम लॉयन्स क्लब राजधानी अनिंद भविष्य में भी चलाएगा। गौ और पर्यावरण संरक्षण की अभियान के रूप में स्वीकार किया गया है।
इस अवसर पर पर्यावरण और गौ सरंक्षण पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें स्वामी नवरत्न जी ने कहा कि गाय के ऊपर हाँथ फेरने से तनाव सहित अनेक बीमारियों से मुक्ति मिलती है। गौ माता को स्वास्थ और अर्थव्यवस्था से जोड़ने की आवश्यकता है। पंचगव्य से बने उत्पाद भी कल्याणकारी होते है। सभी जीवों में गौ माता की ऊर्जा वृत्ति सर्वाधिक सशक्त और अद्भुत होती है। गाय सर्वाधिक सात्विक ऊर्जा से सम्पन्न होती है। गौ माता की पीठ पर हाथ फेरने से कंपन होता है। यह कम्पन हमारी हथेली की नसों को प्रभावित करता है। जो हमारी नसों के माध्यम से हमारे पूरे शरीर में फैलता है।
गौ माता की ऊर्जा से व्यक्ति की प्रवत्ति भी सात्विक होने लगती है। यह हमारे रक्तचाप को संतुलित करता है। इससे तनाव से मुक्ति मिलती है, हृदय पर दबाव घट जाता है, लीवर और किडनी अपना कार्य सही रूप से करने लगते हैं। पूरे शरीर पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस अवसर पर क्लब के संरक्षक- राकेश अग्रवाल, अध्य्क्ष-गौरव अग्रवाल उपाध्यक्ष-डॉ दिलीप अग्निहोत्री, सचिव-राकेश श्रीवास्तव, योगेश दीक्षित, नरेश चन्द्र, सन्तोष पांडेय, धर्मेंद्र गुप्त, कीर्ति तिवारी, योगेश गोयल,मनोहर श्याम, राम कुमार सहित स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
– डॉ दिलीप अग्निहोत्री






