लखनऊ, 05 जनवरी, 2020: वादा फाउंडेशन और ह्यूमन राइट्स मानिटरिंग फोरम “HRMF” के संयुक्त तत्वाधान में न्याय से वंचित समुदाय को कानूनी रूप से जागरूक करनें और पीड़ितों को कानूनी मदद कर न्याय दिलाने हेतु विधिक सहायता शिविर का आयोजन लखनऊ के काकोरी क्षेत्र करीमाबाद में सामाजिक संगठन द्वारा किया गया।
शिविर में शामिल लोगों ने अपनी समस्याओं और सवालों को रखा, जिसका पैनल ने जवाब दिया और उनके समस्याओं का उपचार बताया तथा मामूली विवादों को आपसी बातचीत से हल करने की सलाह दी। इसके साथ ही कानूनी जानकारी के लिए पर्चे का वितरण किया गया। आयोजित शिविर के पैनल में एडवोकेट ओमप्रकाश, संस्था के निदेशक अमित अम्बेडकर, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश भारती, पूजा, काजल, वर्षा, आदि शामिल रहे।






