मुंबई 1 नवंबर। सनी देओल पिछले सप्ताह अपने बेटे करन के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान रो पड़े। यह सब देख कर लोग चौक पड़ें, दरअसल करन की फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ की शूटिंग मनाली में चल रही थी। फिल्म की शूटिंग 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर शूटिंग हो रही थी। जहां का तापमान -4 डिग्री तापमान था।
ऐसे में एक एक्शन सीन के दौरान करन और एक्ट्रेस सहर बाम्बा को एक सीन के दौरान गुंडों से बचकर भागना था। मगर खराब मौसम की वजह से करन ऐसा नहीं कर पा रहे थे, और वह बार-बार रीटेक ले रहे थे। जिसकी वजह से सनी देयोल यह सब देखकर वह बहुत परेशान हो गए और रोने लगे।
बता दें कि सनी देओल के बेटे करन देओल जल्द ही बॉलीवुड में जल्द ही अपना डेब्यू करने वाले हैं। अपने बेटे की एंट्री को लेकर सनी काफी खुश भी हैं। मगर फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके बेटे के साथ कुछ इस तरह का वाकया हुआ कि वह रोने लगे।





