Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    सरकार की लचर नीतियों से बढ़ गई है बेरोजगारी: अखिलेश

    ShagunBy ShagunNovember 18, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 509

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को मुख्यालय के लोहिया सभागार में कार्यकर्त्ताओं एवं नौजवानों से भेंट करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की लचर नीतियों की वजह से बेकारी बढ़ती जा रही है। पूरे देश को भाजपा ने उलझा दिया है जबकि समाजवादी सरकार का काम दिखता है। जनता के हित में फैसले लेने में समाजवादी हमेशा आगे रहे हैं। लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने में समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।
    श्री यादव ने कहा कि जनता को गुमराह करने में भाजपा होशियार है। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी, शिक्षामित्रों के साथ धोखा किया है। भाजपा हमेशा ही दोमुंही बात करती है। लोकतंत्र में भाजपा नेताओं के झूठ बोलने की कलई जनता के सामने खुल गयी है। भाजपा राग द्वेष से काम कर रही है। भाजपा सरकार ने नौजवानों के सपने तोड़ने का काम किया है। भाजपा संकुचित विचारधारा वाली पार्टी है। मुख्यमंत्री को यह जान लेना चाहिये कि रंग बदलने से खुशहाली नहीं आती है। पिछली समाजवादी सरकार के काम को रोकना जनविरोधी कदम है।
    पूर्व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल दूबे, महामंत्री अनिल यादव, संकाय प्रतिनिधि सुशील कुमार यादव, सहित वाराणसी के छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि बनारस में समाजवादियों की जीत से यह स्पष्ट हो गया कि छात्र-नौजवान समाजवादी पार्टी के साथ हैं। नौजवान छात्रों ने कहा कि उनका भविष्य अखिलेश ही हैं। समाजवादी पार्टी में ही नौजवानों का सम्मान, सहयोग है।
    श्री यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में प्रदूषण का संकट बढ़ रहा है। ऐसे में समाजवादियों द्वारा बनाये गये लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क, साइकिल ट्रैक जैसे अन्य पर्यावरण को संतुलित करने वाले कार्यक्रमों की आवश्यकता बढ़ गयी है। समाजवादी सरकार ने कई क्षेत्रों में अनूठे और जनहितैषी कार्य किये है। विद्युत की अण्डरग्राऊंड केबिल का कार्य समाजवादी पार्टी ने शुरू किया था। भाजपा ने मेट्रो पर ब्रेक लगा दिया। समाजवादी पेंशन बंद कर दिया, गोमती रिवरफ्रंट सहित कई विकास के कार्यों को बेपटरी कर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिये यह स्वस्थ स्थिति नहीं हैं। जनता के हितों से खिलवाड़ करने का जो काम भाजपा कर रही है निकाय चुनाव में जनता उसे जरूर सबक सिखा देगी। श्री यादव ने कहा कि चुनावों तक कार्यकर्त्ता अपने-अपने क्षेत्रों में रहें। सभी बूथस्तर तक प्रचार करें। इसके साथ ही सन् 2019 की भी तैयारी करते रहें।
    इस अवसर पर विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, एमएलसीगण एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह एवं राजेश यादव राजू सहित पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे

    Shagun

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading