जनसंख्या की दौड़ में!
अव्वल होगा एक दिन,
धैर्य रखो श्रीमान।
जनसंख्या की दौड़ में,
अपना हिंदुस्तान।।
अपना हिंदुस्तान,
शीघ्र होगी भरपाई,
सवा अरब से अधिक,
अभी पहुंचे हैं भाई,
ऐसी जिसकी प्रगति,
उसे फिर किसने रोका।
नम्बर दो है आज,
एक दिन अव्वल होगा।
– सी. एम. त्रिपाठी







