Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बात पते की

    लो ब्लड प्रेशर को करना है कंट्रोल, तो करें ये योगासन

    ShagunBy ShagunJune 2, 2018Updated:June 2, 2018 बात पते की No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 648

    बदलते लाइफस्टाइल के चलते आजकल लोगों का खान-पान और रहन-सहन पहले जैसा नहीं रहा। इसके कारण आजकल लोगों में लो ब्लड प्रैशर की समस्या आम देखने को मिलती है। धमनियों में ब्लड फ्लो धीमा होने के कारण दिमाग शरीर के कई अंगो तक पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रीएंट और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। ब्लड प्रैशर कम होने के कारण रक्त संचार का धीमा होना, चक्कर आना और बेहोश होने जासी समस्या होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताएंगे, जिससे आपकी ब्लड प्रैशर की समस्या दूर रहेगी। इन योगासन से न सिर्फ ब्लड प्रैशर कंट्रोल रहेगा बल्कि इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ेगा। इन्हें करने से मस्तिष्क शांत होता है और शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर होने लगता है। तो चलिए जानते हैं ब्लड प्रैशर को कंट्रोल और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने वाले योगासन।

    1. सर्वांगासन
    सर्वांगासन करने से आपका ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा यह खून के प्रवाह को दिमाग तक पहुंचाने में सुधार करता है, जिससे चक्कर आना और थकान जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।
    कैसे करें सर्वांगासन
    इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद हाथों को जांघों के पास रखें। अब आप अपनें पैरों को पहले 30 डिग्री पर फिर 60 डिग्री और उसके बाद 90 डिग्री तक ले कर जाएं। हाथों को दबाकर नितंब ऊपर की ओर उठाते हुए पांवों को सिर की ओर लाएं और सहारे के लिए हथेलियां पीठ पर रखें। आप अपने शरीर को सीधा इस तरह से करते हैं कि ठोड़ी छाती पर आकर लगें। फिर पैरों को धीरे-धीरे नीचे लाते हुए सामान्य अवस्था में आ जाए। जब आप नीचे लौटते हैं तो अपने हाथों को नितंब के नीचे लाएं ताकि आप अपने शरीर को बेगैर किसी चोट के सामान्य अवस्था में ला सके।

    2. मत्स्यासन
    यह आसान रक्तचाप को बूस्ट करता है, जिससे आपका ब्लड प्रैशर नार्मल रहता है। इसके अलावा मत्स्यसाना कमर और गले की समस्या से परेशान लोगो के लिए भी फायदेमंद हैं।
    कैसे करें मत्स्यासन
    इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप पद्मासन स्थिति में बैठ जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे पीछे झुकें और पूरी तरह पीठ पर लेट जाएं। फिर बाएं पांव को दाएं हाथ से पकड़े और दाएं पांव को बाएं हाथ से पकड़ें और कोहनियों को जमीन पर टिका रहने दें। इस बात का ध्यान रखें कि आपके घुटने जमीन को न छुएं। इसके बाद आप सांस लेते हुए हाथों की मदद से अपने सिर को पीछे गर्दन की ओरकरें। अब धीरे धीरे सांस लें और धीरे धीरे सांस छोड़े। इस अवस्था को अपने हिसाब से मेन्टेन करें। फिर लंबा सांस छोड़ते हुए अपने सामान्य अवस्था में आ जाए।

    3. उष्ट्रासन
    उष्ट्रासन दो शब्द मिलकर बना है। उष्ट्र का अर्थ ऊंट होता है। इस मुद्रा में शरीर ऊंट के समान लगता है। यह आसन ब्लड प्रैशर कंट्रोल, खून के प्रवाह को दिमाग तक पहुंचाने के अलावा गुस्से को कंट्रोल के लिए भी काम आता है।
    कैसे करें उष्ट्रासन
    इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप फर्श पर घुटनों के बल बैठ जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि जांघों तथा पैरों एक साथन हो और पंजे पीछे की ओर फर्श पर हो। घुटनों तथा पैरों के बीच करीब एक फुट की दूरी रखें। इसके बाद आप अपने घुटने पर खड़े होकर हो जाएं और सांस लेते हुए पीछे की ओर झुकें। अब दाईं हथेली को दाईं एड़ी पर तथा बाईं हथेली को बाईं एड़ी पर रखें। ध्यान रहे कि पीछे झुकते समय गर्दन को झटका न लगे। इसके बाद जांघों से फर्श पर समकोण बनाते हुए सिर पीछे को पीछे की ओर झुका लें। शरीर का वजन बांहों तथा पांवों पर समान रूप से होना चाहिए। अब धीरे धीरे सांस ले और धीरे धीरे सांस छोड़े। फिर लंबी गहरी सांस छोड़ते अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएं। आप इस आसन को 5-7 बार कर सकते हैं।

    4. बालसाना
    जिन लोगों को लो ब्लड प्रैशर की समस्या होते हैं उनके लिए यह योगासन बेहद फायदेमंद होता है। बालसाना ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के साथ-साथ बॉडी को फ्रेश महसूस कराता है। यह आसन आपके रक्तचाप के स्तर को स्थिर रखता है।
    कैसे करें बालसाना
    इस आसन के अभ्यास के लिए सबसे पहले मैट पर (वज्रासन) घुटने के बल बैठ जाएं और कमर बिल्कुल सीधी रखें। अब गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को सामने की ओर झुकाएं। दोनों हाथ पीछे की ओर रखें और कोशिश करें कि सिर सामने जमीन को छुए। अब जितना हो सके उतनी देर इसी अवस्था में रहने की कोशिश करें। फिर सांस छोड़ते हुए शरीर के ऊपरी भाग को उठाते हुए फिर से वज्रासन की मुद्रा में आ जाएं।

    Shagun

    Keep Reading

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading