Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    डाक्टर लक्ष्मी कांत वाजपेयी की आयुर्वेदिक पोटली श्वसन तंत्र को कर रही मजबूत, कोरोना से भी करेगी बचाव

    ShagunBy ShagunJune 5, 2020Updated:June 5, 2020 Hot issue 3 Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 649

    भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डा. वाजपेयी ने बनाई आयुर्वेदिक पोटली, कोरोना को दे रही मात, पोटली को सूंघते ही फेफड़े को मिलती है ताकत

    1. डाक्टर वाजपेयी आयुर्वेद के हैं अच्छे जानकार, चार पीढ़ी से घर में बनती है आयुर्वेद की दवाइयां
    2. सीरप और हर्बल सेनेटाइजर भी बना रहे लक्ष्मी, अब तक तीन हजार से अधिक लोगों में वितरित

    इस कोरोना काल में हर व्यक्ति अपने-अपने ढंग से सेवा कार्य में जुटा हुआ है। यदि कोई डाक्टर के साथ ही समाज सेवक हो और राजनीति के अखाड़े का पुराना संगठनकर्ता हो तो उसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे ही भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मी कांत वाजपेयी हैं, जो आयुर्वेद की पोटली बनाने के साथ ही आयुर्वेद का सीरप व हर्बल सेनेटाइजर भी बना रहे हैं।

    03 हजार से अधिक बांट चुके हैं पोटली:

    उन्होंने इस कोरोना काल में तीन हजार से अधिक लोगों को आयुर्वेद की पोटली, सीरप और सेनेटाइजर बांट चुके हैं। यह शरीर में जीवनी शक्ति बढ़ाकर कोरोना के संक्रमण से बचाव के ​लिए कारगर साबित हो रहा है।

    चार पीढ़ी से बन रही आयुर्वेद औषधी:
    गौरतलब है कि डाक्टर वाजपेयी का परिवार चार पीढ़ी से आयुर्वेद की औषधि बनाता आ रहा है। वे खुद भी कानपुर विश्वविद्यालय से आयुर्वेद स्नातक हैं। उनकी पोटली को बनाने की अनुमति प्रदेश सरकार से 20 अप्रैल और केन्द्र सरकार की ओर से एक जून को मिल गयी है। अब वे इसे ज्यादा मात्रा में बनाने जा रहे हैं।

    पोटली को सूंघते ही फेफड़े को मिलती है ताकत:

    उन्होंने बताया कि इनहेलर की तरह ही यह पोटली है। लोग इस पोटली को सूंघते हैं, दिन में चार से पांच बार प्रयोग करने से फेफड़े तंत्र को ताकत मिलती है। फेफड़ा यदि ताकतवर होगा तो कोरोना के संक्रमण से लड़ने में सक्षम होगा। इसका प्रयोग सांस के रोगियों में पहले भी किया जा चुका है। उनके लिए यह कारगर है।

    बताया कि इस पोटली में सोंठ, काली मिर्च, छोटी पीपल, छोटी इलाइची, कपूर, अजवाइन और लौंग जैसी जड़ी बूटियां हैं। इन्हें बारिक पीस कर 10-10 ग्राम पाउडर को कपड़े की पोटली बनाकर लोगों को दी जाती है।

    उन्होंने बताया कि यह पोटली तीन हजार से ज्यादा लोगों में वितरित की जा चुकी है। वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सुबह स्नान के बाद दोनों नाकों में सरसों का तेल अथवा तिल का तेल साफ उंगली से दो-दो बूंद डाल लें।

    नीम, नींबू व गुलाब से बना रहे सेनिटाइजर:

    डॉ वाजपेई बताते हैं कि शुरु में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद सैनिटाइजर अचानक बाजार से गायब हो गया। इस संकट के काल में हमने अपने औषधी भंडार में नींबू रंग का पारदर्शी सैनिटाइजर बनवाया है, जिसे जरूरतमंद लोगों तक नि:शुल्क पहुंचाया जा रहा है। इस हर्बल सेनिटाइजर में हाइड्रोजन परा आक्साइड, ग्लीसरिन, गुलाब की खुशबू के साथ ही नीम की पत्तियों के काढ़े को भी इसमें मिलाया गया है। इस सेनिटाइजर में 70 प्रतिशत एल्कोहल है। यह सेनिटाइजर भी अब तक 3200 से ज्यादा लोगों में बांटा जा चुका है।

    इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बना रहे काढ़ा:

    उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 200 एमएल की इम्युनिटी वर्धक काढ़ा की शीशी लोगों के घर पहुंचाया जा रहा है। इस काढ़े में 10 साल के ऊपर वाले एक चम्मच दिन में दो और जो 50 साल की उम्र से ज्यादा हैं, वह दो-दो चम्मच गर्म पानी में पी रहे हैं। आवंला, गिलोय, अश्वगंधा, शतावर, हल्दी काली मिर्च, छोटी पीपल, सोंठ, तुलसी पत्र, नीम पत्र और चिरैयता से तैयार किया गया है।

    चरक संहिता पढ़ बना रहे जड़ी-बूटियां:

    डाक्टर लक्ष्मीकांत ने बताया कि आंवला समेत अन्य फलों में पाए जाने वाले रसायनों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की क्षमता पर शोध कर रहे हैं। शोध पत्रों में वर्णित कारगर रसायनों की सूची बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि चरक संहिता में ऐसी कई जड़ी बूटियों का जिक्र है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। लॉकडाउन में सामाजिक चहल पहल एवं सियासत से मीलों दूर लक्ष्मीकांत अब भी जनता की सेवा में रमे हुए हैं। वो रसोई से लेकर मसालों में पाए जाने वाले आयुर्वेदिक रसायनों के सटीक सेवन की जानकारी देकर लोगों को घर में ही सुरक्षित रहने की सीख दे रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि अब तक 12 हजार से ज्यादा मास्क अपने मंडल अध्यक्षों के जरिए जनता में बंटवाया है। इसके साथ ही 12 किलो के पांच किलो, आटा, चार किलो चावल,एक किलो दाल, अन्य खाने की सामग्री के पैकेट 500 से ज्यादा क्षेत्र में बंटवा चुके हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    3 Comments

    1. american-credit-repair on December 8, 2020 5:36 pm

      I’m not sure why but this weblog is loading extremely slow for me.
      Is anyone else having this problem or is it a issue on my end?

      I’ll check back later and see if the problem still exists.

      Reply
    2. piff bar thc on September 3, 2024 4:45 am

      It’s very easy to find out any topic on net as compared to books, as I
      found this paragraph at this web site.

      Reply
    3. buy virtual visa gift card on October 11, 2024 11:38 am

      always i used to read smaller posts which as well clear their motive, and that is also happening with this article which I am reading here.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading