लखनऊ , 3 अक्टूबर 2024 : सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम लखनऊ का चयन 10 अक्टूबर को एवं लखनऊ मंडल का चयन 11 अक्टूबर को सायं 3:00 बजे से चौक स्टेडियम पर किया जाएगा। बता दें कि इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका CRS नंबर होगा। उत्तर प्रदेश निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से आयोजित सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अयोध्या में होगा। इच्छुक खिलाड़ी राहुल कुमार एवं विवेक शर्मा से चौक स्टेडियम पर संपर्क कर सकते हैं ।







