समाजसेवा के क्षेत्र में डॉ दयाल फाउंडेशन का कार्य सराहनीय
पटना, 26 सितंबर 2020 : राजधानी पटना में आज गरीब व जरूरतमंद 10 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डॉ दयाल फाउंडेशन द्वारा आज सिलाई मशीन का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ दयाल फाउंडेशन निशांत दयाल और पद्मश्री सुधा वर्गिज ने सिलाई मशीन का वितरण फाउंडेशन की चेयर पर्सन डॉ. रीता दयाल की 70 वीं जयंती, डॉ कृष्णेश्वर दयाल की 91 वीं जयंती और सावित्री दयाल की 91 वीं जयंती के अवसर पर किया।
वहीं, निशांत दयाल ने कहा कि 26 और 27 सितंबर को हमारे परिवार के तीन महान लोगों का जयंती है, जिसको सेलिब्रेट करते हुए हम हर साल गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन देते हैं, ताकि वे अपनी आजिविका अपने दम पर चला सकें। वे आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार का भरण पोषण सही तरीके से कर सकें। आज भी हमने पटना में अपने आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 10 महिलाओं को सिलाई मशीन दिया। इसके अलावा मुंबई में 35, दिल्ली में 45 और बंगलोर में 30 महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया। हम हमारे लिए गौरव की बात है।







