लखनऊ में सीएमएस द्वारा आयोजित मुख्य न्यायधीश वैश्विक सम्मेलन में इरिटीया के मुख्य न्यायधीश को महात्मा गांधी शांति अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने प्रदान किया। इस अवसर पर जगदीश गांधी, भारती गांधी, गीता के अलावा चौहत्तर देशों के न्यायधीश उपस्थित थे।
डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत ने सदैव विश्व शांति और मानवता के कल्याण की कामना की है। सर्वे भवन्तु सुखिनः और वसुधैव कुटुम्बकम की अभिव्यक्ति भारत में ही कि गई। आज इस विचार पर विश्व के सभी देशों को अमल करना चाहिए। तभी विश्व और मानवता का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
- डॉ दिलीप अग्निहोत्री