Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    व्यंग्य: विरोध और तेल के दाम

    By June 1, 2018 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 546

    अंशुमाली रस्तोगी

    कुछ लोग धरती पर जन्म सिर्फ विरोध करने के लिए लेते हैं। विरोध क्यों कर रहे हैं? किसलिए कर रहे हैं? इससे उन्हें खास कोई मतलब नहीं रहता। उन्हें विरोध करना है तो करना है।

    आप यह न समझिएगा कि वे विरोधी स्वभाव के होते हैं। न न ऐसा उनके साथ कुछ नहीं होता। विरोध तो वे इसलिए जताते रहते हैं ताकि अपने ‘मन की भड़ास’ निकाल सकें। दरअसल, मन की भड़ास ही उनका विरोध होती है।

    इन दिनों उनका विरोध तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भड़का हुआ है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब वे तेल की आड़ में सरकार को न कोसें। कोसने वालों में विपक्ष के लोगों की भूमिका बड़ी है। वे बतलाना चाहते हैं कि सरकार की बेरुखी और तेल की ऊंची कीमतों से एक अकेली जनता ही नहीं बल्कि वे भी उतना ही त्रस्त हैं। वे कितना त्रस्त हैं ये, उनके कड़ी धूप से लस्त-पस्त चेहरे, बहुत अच्छे से बता देते हैं। 47 डिग्री टेम्परेचर में सड़क पर सरकार के विरोध में उतरना कोई हंसी खेल नहीं है जनाब।

    ज्यादातर विरोध करने वालों में वो क्लास ही आगे रहती है, जिसके घर में हर किसी की अपनी अलग गाड़ी होती है। तेल के दाम चाहे 80 रुपए हों या 100 उनकी सेहत पर खास असर नहीं डालते। लेकिन विरोध तो उन्हें करना है न। पब्लिक को भी यह बताना है कि भाई, एक अकेले तुम ही नहीं, तेल की आग में हम भी बराबर झुलस रहे हैं।

    कुछ विरोध अक्सर इसलिए भी जताए जाते हैं ताकि समाज के बीच विरोध की प्रासंगिकता कायम रह सके। बाकी विरोध में कितने प्रतिशत ‘विरोध’ होता है और कितने प्रतिशत ‘विट’; यह हम बहुत अच्छे से जानते-समझते हैं।

    गजब तो ये है कि तेल इतना महंगा होने के बाद भी न सड़कों पर न घरों में गाड़ियां कम नहीं हो रहीं। जबकि अब गाड़ियों को चलाने के लिए सड़कें कम पड़ने लगी हैं। फ्लाई-ओवर बनाए जा रहे हैं। मगर हमारे गाड़ियों के प्रति मोह में कहीं कोई कमी नहीं आई है। फिर भी रोना जारी है कि सरकार तेल की कीमतों पर लगाम क्यों नहीं लगाती।

    सब कुछ सरकार ही देखे। हमारा कोई फर्ज नहीं। हमारा काम तो केवल विरोध करने का है। और, वो हम कर ही रहे हैं। यों भी, सरकार के खिलाफ विरोध करना सबसे आसान संघर्ष है। जब किसी पर बस न चले तो सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ जाओ। चाहे तेल के दाम को लेके या बढ़ती महंगाई को लेके। खुद से कुछ नहीं करना। बस विरोध, विरोध और विरोध करना है।

    या तो हम बहुत नादान हैं या फिर निरे मूर्ख। तेल में आई महंगाई को हम पॉजिटिव रूप में क्यों नहीं लेते। तेल के दाम बढ़ाए ही इसलिए गए हैं ताकि हम फिर से साइकिल पर लौट सकें। पैदल चलने को आदत में ला सकें। अपने ऊपर से तेल के खर्च का अतिरिक्त बोझ कम कर सकें। मोटर-स्कूटर न चलाकर वातावरण में प्रदूषण न फैला सकें। पर लोग हैं कि समझने को तैयार नहीं। विरोध करने पर उतारू हैं। जबकि यह बात वे भी अच्छे से जानते हैं कि विरोध करने से होना-हवाना कुछ नहीं है। खामख्वाह एक्स्ट्रा एनर्जी ही खर्च होगी।

    जो लोग हर समय विरोध करने पर उतारू रहते हैं उन्हें मेरी- अगर मानें तो- सलाह है कि तेल के बढ़ते दामों का विरोध न करें। कोई फायदा नहीं। अगर करना ही है तो अपने घर में गाड़ियां कम कर लें। साइकल खरीद लें। फिर न तेल की फिक्र रहेगी न सरकार को कोसने में ऊर्जा ही नष्ट होगी।

    एक दफा करके तो देखें।

    Keep Reading

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading