लखनऊ 17 अक्टूबर,2017। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के तत्वाधान में आज संघर्ष समिति के संयोजक अजय कुमार धानुक की पत्नी आरक्षण समर्थक सक्रिय कार्यकत्री श्रीमती तुलसी धानुक के 16 अक्टूबर के दिन आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संघर्ष समिति संयोजक मण्डल द्वारा तुलसी धानुक को अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। पूरे प्रदेश में आरक्षण समर्थकों में षोक की लहर है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने अपनी एक कर्मठ कार्यकत्री को खो दिया है, जिसकी भरपाई भविष्य में होना बहुत मुश्किल है।







