स्पोर्ट्स लाइन कप : एनआर स्टेडियम में खेला गया मैच, 32 ओवर मेंं 20 ओवर भी नहीं झेल सकी स्टेंस की टीम, मैन आफ द मैच बने शुुभम
लखनऊ, 07 मार्च 2020: छठां स्पोर्ट्स लाइन कप-2020 में लीग मैच शुक्रवार को एनआर स्टेडियम में स्टेन्स क्रिकेट अकादमी और पैंथर क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। इस मैच में स्टेंस के आल राउंडर शुभम ने पैंथर टीम के चार विकेट चटकाए लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सकी। पैंथर ने स्टेन्स एकेडमी को छह विकेट से मात दी।
इस मैच में स्टेंस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच में निर्धारित 32 ओवर में टीम 20 ओवर भी नहीं झेल सकी। 20वें ओवर के दूसरे बाल तक पूरी टीम 92 रन बनाकर पवेलियन वापस हो गयी। इस टीम में ओपनिंग करने उतरे शुभम शुक्ला ने चार चौकों की मदद से 30 बाल पर 23 रन बनाये, जबकि तीसरे क्रम के बल्लेबाज ओम बाजपेयी ने धुंआधार बैटिंग करते हुए सात चौका और दो छक्का की मदद से 55 बाल पर 61 रन बनाये।
स्टेंस के बाद बल्लेबाजी करने की उतर पैंथर की टीम ने सत्रहवें ओवर में ही चार विकेट खोकर रन बना लिये और स्टेंस को छह विकेट से मात दे दी। पैंथर की शुरूआत तो अच्छी नहीं रही।
ओपनिंग करने उतरे इशान गुप्ता ने एक चौका की मदद से 28 बाल खोकर मात्र 14 रन बना पाये। वहीं आदिल पहले बाल पर ही शून्य रन पर पवेलियन वाप हो गये। तीसरे क्रम के बल्लेबाज आर्यन ने रक्षात्मक होते हुए भी धुआंधार बल्लेबाजी की और उन्होंने सात चौकों की मदद से 52 बाल पर 48 रन बनाये। स्टेंस टीम के आल राउंडर शुभम ने शानदार गेंदबाजी की और चारों विकेट उन्होंने ही चटकाए। शुभम ही इस मैच के “मैन आफ द मैच” घोषित किये गये।







