Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    मुख्य परीक्षा में कसौटी पर होंगे 11 हजार 800 विद्यार्थी: देशवाल

    ShagunBy ShagunMay 5, 2018Updated:May 5, 2018 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 614

    हर बच्चा बन सकता है जीनियस प्रतियोगिता की परीक्षा आज

    सोनीपत, 05 मई। ग्रामीण प्रतिभा विकास समिति खेडी दमकन एवं साहिल विकलांग सहायतार्थ समिति नई दिल्ली के मुख्य संयोजक सतीश राज देशवाल ने कहा है कि हर बच्चा बन सकता है जीनियस स्पर्धा की मुख्य परीक्षा रविवार 6 मई 2018 को सुबह 8 से 9 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें सोनीपत, जींद, पानीपत एवं रोहतक के 15 खंड के 11 हजार 800 विद्यार्थी कसौटी पर रहेंगे, जिसमे पांचवी कक्षा से बारहवी कक्षा के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

    उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां निष्पक्ष परीक्षा कराने की व्यवस्था की गई है। जानकारी देते हुए हर बच्चा बन सकता है जीनियस प्रतियोगिता के मुख्य संचालक एवं ग्रामीण प्रतिभा विकास समिति खेडी दमकन एवं साहिल विकलांग सहायतार्थ समिति नई दिल्ली के मुख्य संयोजक सतीश राज देशवाल ने बताया कि 6 मई को परीक्षा का मुख्य चरण आयोजित किया जाएगा। इस चरण में मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई के परीक्षा केंद्र में सोनीपत, सोनीपत शहर, राई एवं खरखौदा खंड के 3200 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे, जबकि जेकेआर पब्लिक स्कूल गोहाना के परीक्षा केंद्र पर गोहाना, मुंडलाना, महम तथा कथूरा खंड के 2800 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

    उन्होंने बताया कि गन्नौर के यूनिक स्टेडियम में तीसरे परीक्षा केंद्र पर इसराना, गन्नौर और समालखा खंड के दो हजार विद्यार्थी और लार्ड शिवा मॉडल स्कूल जींद के चौथे परीक्षा केंद्र पर जींद, जुलाना, पिल्लुखेडा और सफीदों के 3200 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। देशवाल ने बताया कि हर बच्चा बन सकता है जीनियस की मुख्य परीक्षा सुबह आठ बजे शुरू होगी, जिसमें पांचवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

    उन्होंने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है, जबकि निष्पक्ष परीक्षा के लिए विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं, ताकि प्रतिभाशाली विद्यार्थी को आगे बढने का अवसर मिल सके। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया है कि वह अपनी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शिरकत करें।

    Shagun

    Keep Reading

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading