Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    पुलिस ने कश्मीर में आज रात से सोशल मीडिया साइटों को बंद रखने का निर्देश दिया

    ShagunBy ShagunJuly 6, 2017Updated:July 6, 2017 ताजा खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 876

    श्रीनगर, हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के इस हफ्ते के आखिर में एक साल पूरे होने के मद्देनजर जम्मू कश्मीर पुलिस ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को सभी सोशल मीडिया साइटों को आज रात 10 बजे से अगले आदेश तक ब्लॉक रखने या उनकी सेवाएं बंद रखने का निर्देश दिया है।
    कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक मुनीर अहमद खान ने घाटी में विभिन्न इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को यह आदेश जारी किया।

    आदेश में कहा गया है, ‘ ‘राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा इंटरनेट सेवाओं के दुरूपयोग की आशंका के मद्देनजर आपको सभी सोशल मीडिया साइट ब्लॉक करने का आदेश दिया जाता है। इन तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति खराब किए जाने की आशंका है। ‘ ‘
    इसमें कहा गया है कि यदि सोशल मीडिया साइटों को ब्लॉक करना संभव नहीं है तो इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को अगले आदेश तक रात 10 बजे तक कश्मीर घाटी में अपनी सेवाएं बंद कर देनी चाहिए।
    अधिकारियों के एहतियाती कदम के तहत समूची घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रखने की भी संभावना है।
    गौरतलब है कि पिछले साल आठ जुलाई को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में बुरहान के मारे जाने के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ था और लंबे समय तक घाटी में कर्फ्यू और बंद रहा था। चार महीने तक सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच रोजाना होने वाली हिंसा में करीब 85 लोग मारे गए थे और हजारों अन्य घायल हो गए थे।
    घाटी में, खासतौर पर दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने त्राल इलाके में वानी के पैतृक गांव में लोगों को एकत्र होने से रोकने के लिए चौकसी बढा दी है।
    वहीं, अलगाववादी संगठनों ने पथराव करने वालों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्वाई में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आठ जुलाई को बंद का आह्वान किया है।

    Shagun

    Keep Reading

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading