Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Uncategorized

    स्पा मैनेजर बन कर कमाएं हज़ारों

    By July 29, 2017 Uncategorized No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 772

    Image result for spa manager

    वर्तमान समय में, युवा पारंपरिक नौकरियों की बजाय कुछ नए क्षेत्रों में अपना हाथ आजमा रहे हैं। आज बच्चे सिर्फ इंजीनियर या डॉक्टर बनने की चाह नहीं रखते हैं, बल्कि वे योगा इंस्ट्रक्टर या जिम ट्रेनर बनके लोगों की हेल्थ संवार रहे हैं। अगर आप भी कुछ हटकर करना चाहते हैं और आपको लोगों से मिलना अच्छा लगता है। साथ ही आपमें लीडरशिप क्वालिटीज भी हैं तो आप बतौर स्पा मैनेजर बनकर अपना उज्ज्वल भविष्य देख सकते हैं।

    क्या होता है काम
    एक स्पा मैनेजर का काम पूरे स्पा को बेहतर तरीके से संभालना होता है। इसके लिए उसे स्टाफ पर नजर रखने के अतिरिक्त आर्डर की सप्लाई, क्लांइट्स को अच्छी सर्विस देना व स्पा में अधिक से अधिक लोगों को सर्विस लेने के लिए प्रोत्साहित करना होता है। इसके अतिरिक्त वह स्पा के लिए कुछ मार्केटिंग एक्टिवटिीज व मार्केटिंग प्लानिंग में भी हिस्सा लेता है। वहीं स्पा मैनेजर स्पा के बजट को ध्यान में रखकर अपना कार्य करता है व साप्ताहिक वर्क शेड्यूल भी तैयार करता है। अपने यहां कार्यरत लोगों की एबिलिटी को निखारने के लिए वर्कशॉप आर्गेनाइज कराना भी उसके ही कार्य का एक हिस्सा होता है।

    स्किल्स
    अगर आप अपने क्षेत्र में सफलता की नई उंचाइयों को छूना चाहते हैं तो आपके भीतर कुछ गुणों का होना बेहद आवश्यक है। मसलन, आपका कंप्यूटर सेवी, स्ट्रांग कम्युनिकेशन स्किल व इंटरपर्सनल स्किल भी बेहतर होना चाहिए। इतना ही नहीं, आपको पूरे स्पा को मैनेज करना होता है, इसलिए आपके भीतर आर्गेनाइजेशन स्किल भी अच्छा होना चाहिए। आपको न सिर्फ अपने यहां कार्यरत लोगों की क्षमताओं को पहचानना आना चाहिए, बल्कि उनकी क्षमताओं के हिसाब से बेहतर काम करवाना भी आना चाहिए। दूसरे शब्दों में, आपके भीतर एक लीडरशिप क्वालिटी होनी चाहिए। साथ ही आपको स्पा इंडस्ट्री के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए, तभी आप अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। चूंकि अपने काम के दौरान आपको अलग−अलग प्रकार के लोगों से मिलना व उन्हें कन्वींस करना होता है, इसलिए आपको हर तरह के लोगों को डील करना आना चाहिए।

    योग्यता
    इस क्षेत्र में अपना भविष्य देख रहे छात्र मैनेजमेंट, हयूमन रिर्सोसेज या इससे संबंधित कोर्स में बैचलर डिग्री प्राप्त करके नौकरी की तलाश कर सकते हैं। अगर आप चाहें इन कोर्सेस में पोस्ट ग्रेजुएट भी कर सकते हैं लेकिन अधिकतर जगहों पर नौकरी के लिए बैचलर डिग्री ही पर्याप्त होती है। इसके अतिरिक्त आप स्पा मैनेजमेंट या हयूमन रिसोर्सेज आदि कोर्सेस में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं।

    संभावनाएं
    जिस प्रकार लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक हो रहे हैं, उसे देखते हुए हर शहर में जिम एंड स्पा फैसिलिटी शुरू हो गई है। जिसके कारण स्पा मैनेजर की जॉब को भी एक नई ग्रोथ मिली है। एक स्पा मैनेजर पार्ट टाइम, फुल टाइम या कॉन्टैक्ट बेसिस पर भी काम कर सकता है। स्पा मैनेजर की आवश्यकता होटल रिसोर्ट, हेल्थ क्लब, क्रूस शिप या चिकित्सीय सैलून आदि में जॉब की संभावनाएं तलाश कर सकते हैं। एक स्पा मैनेजर विदेशों में भी जॉब के लिए अप्लाई कर सकता है।

    आमदनी
    एक स्पा मैनेजर की सैलरी उसके अनुभव व संबंधित संस्थान पर भी काफी हद तक निर्भर करती है। फिर भी शुरूआती रूप से दस हजार से पंद्रह हजार रूपए आसानी से कमाए जा सकते हैं।

    प्रमुख संस्थान

    • अन्नाबेल स्पा इंस्टीट्यूट, केरल
    • हेयर एंड ब्यूटी एकेडमी, गुजरात
    • गंगा स्पा एंड सेलोन एकेडमी, अहमदाबाद
    • आईएसटीएचएए−स्पा एंड आयुर्वेद एकेडमी, विभिन्न केन्द्र
    • प्योरटच स्पा एकेडमी, केरल
    • इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एस्थेटिक्स एंड स्पा, महाराष्ट्र

    Keep Reading

    4,582 students received degrees and 66 were awarded gold medals at the REVA University convocation ceremony.

    REVA यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 4,582 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 66 को गोल्ड मेडल

    Degree in hand, yet empty-handed: Anger erupts among youth in America and Europe; disillusionment with the education system.

    डिग्री हाथ में, फिर भी हाथ खाली: अमेरिका-यूरोप के युवाओं का फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था से मोहभंग

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A unique blend of love, reincarnation, and terror: Gehana Vasisth’s 'Saga of Love' released on Hungama OTT

    प्यार, पुनर्जन्म और खौफ का अनोखा संगम: गहना वशिष्ठ की ‘सागा ऑफ लव’ हंगामा ओटीटी पर रिलीज

    November 23, 2026

    भटकती भीड़ की दिशा बदले तो भारत की दशा बदले!

    November 23, 2026
    A grand stage for talent: ‘Lyceum TV’ OTT platform launched in Lucknow

    हुनर को मिलेगा बड़ा मंच, लखनऊ में ‘लायसियम टीवी’ OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च

    November 23, 2026
    Taiwanese company to invest ₹1,141 crore in UP; 1,200 youths to get employment

    यूपी में ₹1,141 करोड़ निवेश करेगी ताइवानी कंपनी, 1,200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    November 23, 2026
    Manoj Bajpayee gives a sharp retort to trolls, stands up for artists

    मनोज बाजपेयी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कलाकारों के पक्ष में खड़े हुए

    November 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading