Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म

    26 जुलाई का बुधवार है खास, ये उपाय बदल देगा आपका वक्त

    ShagunBy ShagunJuly 25, 2017Updated:July 25, 2017 धर्म No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 635

    जिस प्रकार ॐ के बिना सब मंत्र अधूरे हैं उसी प्रकार बिना गणेश भगवान की स्तुति के सभी देवी-देवताओं का पूजन अधूरा है। शुभ कार्यों में गणेश जी अग्रपूज्य हैं। वह देवों में भी अग्रपूज्य हैं। उन्हें प्रसन्न किए बिना कल्याण संभव नहीं। उनकी पूजा, बाधाओं, मुश्किलों को पल में दूर कर हमें सद्बुद्धि, रिद्धि-सिद्धि तथा सत्य का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देती है। गणेश शब्द की व्याख्या अत्यंत महत्वपूर्ण है। गणेश का ‘ग’ मन के द्वारा, बुद्धि के द्वारा ग्रहण करने योग्य, वर्णन करने योग्य सम्पूर्ण जगत को स्पष्ट करता है। ‘ण’ मन, बुद्धि और वाणी से परे ब्रह्मविद्या स्वरूप परमात्मा को स्पष्ट करता है और इन दोनों के ईश अर्थात स्वामी गणेश कहे गए हैं।

    गणपति शब्द ब्रह्म अर्थात ॐ का प्रतीक है। इसी कारण सभी मंगल कार्यों और देव प्रतिष्ठापनाओं के आरंभ में गणपति की पूजा की जाती है। भगवान शिव ने गणेश जी को विघ्ननाशक होने का वर दिया। कलयुग में विघ्नविनाशक गणेश जी शीघ्र फलदाता माने गए हैं। उन्हें लड्डू बहुत पसंद हैं। एक दंत होने के कारण वह चबाने वाली चीजों को नहीं खा पाते, लड्डू खाने में उन्हें आसानी होती होगी इसलिए मोदक उन्हें प्रिय हैं क्योंकि वह आनंद का प्रतीक हैं। वह ब्रह्मशक्ति का प्रतीक है क्योंकि मोदक बन जाने के कारण उसके भीतर क्या है, दिखाई नहीं देता। मोदक की गोल आकृति गोल और महाशून्य की प्रतीक है। शून्य से सब उत्पन्न होता है और शून्य में ही सब विलीन हो जाता है।

    कल 26 जुलाई बुधवार को दूर्वा गणपति व्रत अथवा सिद्धि विनायक श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। यह व्रत सावन में आ रहा है इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। गणेश जी की पूजा यानी कामयाबी की 100 फीसदी गारंटी। शास्त्र कहते हैं गणपति मंगलकारी एवं सदैव प्रसन्न रहने वाले देव हैं। वह कभी किसी चिंता में नहीं पड़ते और न अपने भक्तों को पड़ने देते हैं। गणपति अथर्वशीर्ष में कहा गया है जो व्यक्ति अपना मंगल चाहते हैं उन्हें प्रेम और श्रद्धा से गणेश जी को मोदक का भोग लगाना चाहिए। शास्त्रों में मोदक को ब्रह्म के समान माना गया है।

    Shagun

    Keep Reading

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading