भारत ने विराट और रहाणे के दम पर दिया ठोस जवाब
पार्थ, नई दिल्ली, 16 दिसम्बर 2018: कैप्टन विराट कोहली नाबाद 82 रन और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे नाबाद 51 रन के शानदार अर्धशतक के दम पर भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया को करारा जवाब देते हुए अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 172 रन बना लिया।
भारत ने सुबह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 326 रन पर समेटा था और अब वह पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 154 रन पीछे हैं। विराट और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 184 गेंदों में 90 रन की साझेदारी कर एक और शतक की तरफ बढ़ रहे हैं।
उन्होंने 181 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए हैं जबकि रहाणे ने 3 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया है। विराट और रहाणे ने अपनी साझेदारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को हावी होने का मौका ही नहीं दिया। दोनों ने मैदान पर शानदार शॉट खेले विराट और रहाणे के स्टेट ड्राइव तो खासतौर पर देखने लायक थे, विराट ने तो जैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारियां खेलने की आदत डाल ली हैं।







