Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    लखनऊ में खेलों का रोमांच: हॉकी में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ फाइनल में, शतरंज में गौरांश जैसवाल बने चैंपियन

    ShagunBy ShagunDecember 30, 2025Updated:December 30, 2025 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Sports excitement in Lucknow
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,176

    लखनऊ | पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में चल रही जूनियर पुरुष राज्य हॉकी प्रतियोगिता 2025 के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने एकतरफा मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी को 9-0 से बुरी तरह हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम ने शुरू से आक्रामक खेल दिखाते हुए फील्ड गोल और पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए लगातार गोल दागे, जबकि वाराणसी का रक्षक विभाग पूरी तरह बेबस नजर आया।

    दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी ने कड़े मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 3-1 से मात दी। झांसी ने शुरुआती क्वार्टर में पेनाल्टी कॉर्नर पर बढ़त बनाई और मजबूत डिफेंस व तेज काउंटर-अटैक के दम पर जीत हासिल की। अब फाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी के बीच रोमांचक खिताबी मुकाबला होगा।

    9वीं शैल बाला मेमोरियल ओपन चेस टूर्नामेंट : रोमांचक मुकाबले में गौरांश जैसवाल बने चैंपियन

    इसी बीच, शिवाजी मार्ग स्थित प्रिसिशन चेस एकेडमी में समाप्त हुई 9वीं शैल बाला मेमोरियल ओपन चेस टूर्नामेंट में भी रोमांचक मुकाबले देखे गए। छठे और अंतिम चक्र में टॉप बोर्डों पर कड़े संघर्ष हुए। पहले बोर्ड पर एरिना इंटरनेशनल मास्टर पवन बाथम (4.5 अंक) और शनि कुमार सोनी (4 अंक) के बीच सिसिलियन डिफेंस में खेला गया, जो ड्रा पर समाप्त हुआ।

    दूसरे बोर्ड पर गौरांश जैसवाल (4.5 अंक) और आरव गर्ग (4 अंक) के बीच क्वीन पॉन ओपनिंग हुई, जो ग्रूनफेल्ड डिफेंस की एक्सचेंज वेरिएशन में बदल गई और यह भी ड्रा रही। छह चक्रों के बाद गौरांश जैसवाल और पवन बाथम दोनों ने 5-5 अंक हासिल किए, लेकिन टाई-ब्रेक के आधार पर गौरांश जैसवाल विजेता और पवन बाथम उपविजेता घोषित हुए।

    आरव गर्ग, शनि कुमार सोनी, लक्ष्य निगम और राजेन्द्र कुमार ने 4.5-4.5 अंक लेकर क्रमशः तीसरे से छठे स्थान पर रहे। बता दें कि लखनऊ में ये दोनों प्रतियोगिताएं युवा प्रतिभाओं के उभरते प्रदर्शन का शानदार उदाहरण पेश कर रही हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    July 14, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    July 14, 2026
    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    July 14, 2026
    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    July 14, 2026
    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    July 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading