लखनऊ, 18 मई 2019: 25वे सब जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल बालक-बालिका अंडर 13 मिनी प्रतियोगिता बरेली में 8 जून से 12 जून तक होना सुनिश्चित हुआ है, जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखनऊ टीम का चयन दिनांक 22-05-2019 को लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, लखनऊ में अपराहन 02:00 बजे से किया जायेगा। चयन के अनुसार जिनकी जन्मतिथि 01-01-2006 या उसके बाद की है वही खिलाडी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
इच्छुक खिलाडी जन्मतिथि प्रमाणपत्र के साथ श्रीमती मंजू शर्मा Mob-9415469003,,श्री मनीष दुबे Mob-9794102222 तथा श्री अनूप शुक्ला Mob- 9838337434, से संपर्क कर सकते हैं।







