लखनऊ, 15 अप्रैल 2019: चौक बाक्सिंग क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला रिक्रेशनल (मनोरंजन) बाक्ंिसग प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 अप्रैल तक चौक स्टेडियम में किया जा रहा है।
चौक बाक्सिंग क्लब के सचिव मोहम्मद नसीम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर व जूनियर आयु वर्ग के बालक व बालिका के हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों का वजन 18 अप्रैल को शाम चार बजे से चौक स्टेडियम में बाक्सिंग मैंदान पर होगा। प्रतियोगता का उद्घाटन अन्तर्राष्टï्रीय ताइक्वाण्डो खिलाड़ी व उत्तर प्रदेश हैण्डबाल संघ के सैयद रफत करेंगे।
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य डलगस शेपर्ड खिलाडिय़ों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र बांटेगे। इस मौके पर कई खेल संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।







