Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    एनई रेलवे व मेरठ पहुंचे खिताबी जंग में

    By July 27, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 667
    लक्ष्य प्राइजमनी महिला हॉकी : 
     
    लखनऊ। फॉरवर्डो के आक्रामक अंदाज और रक्षा पंक्ति से तालमेल भरे खेल की सहायता से एनई रेलवे ने लक्ष्य प्राइजमनी महिला हॉकी के सेमी फाइनल में लखनऊ हॉस्टल को 3-0 से मात देकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में एनईआर की भिड़ंत रविवार को एनएएस अकादमी, मेरठ से होगी जिसने दूसरे सेमी फाइनल में साई भोपाल को 4-2 से मात दी।
    गोमतीनगर स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में खेले गए पहले सेमी फाइनल में एनईआर ने पेनाल्टी कार्नर स्पेशलिस्ट पूजा रानी के कमाल से लखनऊ हास्टल को मायूस कर दिया। पहले क्वार्टर में एनईआर ने ताबड़तोड़ हमले करते हुए प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बना लिया। इसी दौरान दूसरे मिनट में प्रतिद्वंद्वी के फाउल के चलते एनईआर को पेनाल्टी कार्नर मिला जिस पर पूजा रानी ने गोल दागकर टीम का खाता खोला। इसके बाद नौवें मिनट में इंटरनेशनल प्लेयर प्रीति दुबे गेंद को तेजी से लेकर आगे बड़ी और ऐसा शॉट खेला कि प्रतिद्वंद्वी टीम की गोलकीपर देखती रह गयी। इसके  दो मिनट बाद ही एनईआर को पेनाल्टी कार्नर मिला जिस पर एक बार फिर पूजा रानी ने कमाल दिखाया और 11वें मिनट में गोल करते हुए टीम को पहले क्वार्टर में  3-0 से बढ़त दिला दी।
    हालांकि इसके बाद पूरे मैच में कोई गोल नहीं हो सका। मैच में पिछड़ी लखनऊ हास्टल की लड़कियों ने पलटवार करते हुए जहां ताबड़तोड़ हमले किए तो साथ में आला दर्जे का डिफेंस दिखाते हुए एनईआर को गोल नहीं करने दिया। हालांकि लखनऊ हास्टल की टीम स्थानीय दर्शकों के भरपूर समर्थन के बावजूद कोई गोल नहीं कर सकी। अंत में एनईरेलवे ने 3-0 से मैच जीतते हुए फाइनल में जगह बना ली। पुरस्कार वितरण समारोह में अजय कुमार राष्टï्रीय अध्यक्ष पूर्व सैनिक मंच एवं डायरेक्टर आईकान इन्फ्रा के द्वारा एनई रेलवे को दस हजार रुपया का इनाम दिया गया जबकि उपविजेता लखनऊ हॉस्टल को पांच हजार रुपया का इनाम दिया गया।
     इसी प्रतियोगिता के दूसरे सेमी फाइनल में एनएएस अकादमी मेरठ की टीम ने साई भोपाल की टीम को बेहद उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में 4-2 से पराजित कर फाइनल अपना स्थान पक्का कर लिया। मैच के पहले क्वार्टर में एनएएस अकादमी मेरठ ने 12 मिनट के अंदर दो गोल करके साई भोपाल की टीम पर अच्छा खासा दबाव बना लिया। इस क्वार्टर में एनएएस अकादमी मेरठ की तरफ से मोनिका सिंह और नीलम ने गोल कर स्कोर को 2-0 कर दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में साई भोपाल ने पलटवार करते हुए दो गोल किये लेकिन मैच में अपनी पकड़ नहीं बना सके।
    दूसरी ओर  एनएएस अकादमी मेरठ ने इस क्वार्टर में एक और गोल जीत की राह पकड़ ली। मैच के अंतिम क्वार्टर में  एनएएस अकादमी मेरठ की तरफ से मोनिका ने एक और गोल स्कोर को 4-2 कर लिया। इस तरह से  एनएएस अकादमी मेरठ ने इस मुकाबले को 4-2 से अपने नाम कर लिया। विजेता व उपविजेता टीम को प्रमोद अग्रहरी व प्रभा सिंह के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर हॉकी कोच शशी सिंह व मनीष श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

    #लक्ष्य प्राइजमनी महिला हॉकी चैम्पियनशिप

    Keep Reading

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    100 years of glorious journey! The Local Fund Audit Department celebrates its centenary.

    100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा! स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मनाई शताब्दी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading