Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    टी-20 में आज आयरलैंड Vs भारत की पहली भिड़ंत 8.30 बजे

    By June 27, 2018 क्रिकेट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 773

    मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होगा

    नई दिल्ली, 27 जून। आज से टी-20 की शुरुआत हो रही है भारतीय टीम मैच की शुरुआत आज आयरलैंड के पहले दौरे से करेगी। टीम को आयरलैंड दौरे पर दो टी-20 मैच खेलने हैं। पहला मैच द विलेज, मालाहिदे मैदान पर खेला जाएगा। पहला टी-20 मैच आज रात 8.30 बजे शुरू होगा।

    इंग्लैंड में तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट खेलेगा भारत

    आयरलैंड दौरा भारत के लिए इंग्लैंड दौरे की तैयारी करने और वहां की परिस्थतियों से तालमेल बिठाने का बेहतरीन मौका है। आयरलैंड के बाद भारत को इंग्लैंड में तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है। इस दौरे पर भारत की मुख्य टीम मैदान पर उतरेगी। हाल ही में अफगनिस्तान के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया था।

    सलामी बल्लेबाजी पर संशय

    इससे पहले श्रीलंका में खेली गई निदास ट्रॉफी में भी कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कई खिलाड़ी नहीं खेले थे. यह सभी इस दौरे पर टीम में लौट आए हैं। पहले मैच में टीम चयन को लेकर कोहली को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। टीम के पास रोहित, शिखर धवन और लोकेश राहुल के तौर पर तीन सलामी बल्लेबाज हैं. ऐसे में कौन सलामी बल्लेबाजी की कमान संभालेगा इस पर कोहली को माथापच्ची करनी होगी।

    कोहली के पास दो विकल्प

    नबंर तीन पर कोहली खुद आते हैं। ऐसे में अगर कोहली राहुल को अंतिम-11 में चुनते हैं तो अजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी में राहुल को नंबर-4 पर भेजा जा सकता है। वैसे इस स्थान के लिए कोहली के पास सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक के रूप में दो विकल्प हैं। वहीं पांचवें और छठे नंबर के लिए मनीष पांडे और महेंद्र सिंह धोनी हैं। सातवें नबंर पर हार्दिक पांड्या हैं. कार्तिक को टीम में चुनकर कोहली मनीष को बाहर बैठा सकते हैं।

    दारोमदार भुवनेश्वर और जसप्रीत पर

    गेंदबाजी की बात की जाए तो इस दौरे पर भी कुलदीप यादव और युजवेंद्रा चहल पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी। दक्षिण अफ्रीका में इन दोनों ने सीमित ओवरों में बेहद प्रभावशाली गेंदबाजी की थी और मध्य के ओवरों में रन रोकने के साथ टीम को विकेट भी दिलाए थे। वहीं तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी पर टीम का दारोमदार होगा। उमेश यादव भी वापसी को बेताब होंगे। उमेश 2012 को बाद से पहली बार टी-20 टीम में खेलते नजर आएंगे।

    केविन ओ ब्रायन पर होंगी नजरें

    मेजबानों के लिए यह सीरीज बड़ी और अहम है। हाल ही में नेतृत्व में बदलाव हुआ है। विलियम पोर्टरफील्ड ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। उनके स्थान पर गैरी विल्सन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह दोनों टीम के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार हैं और ऐसे में इस अहम सीरीज में इन दोनों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।

    वहीं हरफनमौला खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन पर भी टीम का दारोमदार होगा। इन सभी को भारत के खिलाफ टी-20 खेलने का अनुभव भी है। टीम में पंजाब के जन्मे ऑफ स्पिनर सिमरनजीत सिंह भी मौजूद हैं जो भारत के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं।

    #vitrat kohli #आयरलैंड Vs भारत

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading