- अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम के पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराया
- मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्टेडियम का उद्घाटन
लखनऊ, 07 नवंबर 2018: रोहित शर्मा की आतिशी पारी के आगे वेस्टइंडीज ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में 71 रनों से दूसरे टी-20 मैच में हारकर घुटने टेक दिए, इस प्रकार भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2 -0 से जीतकर कब्ज़ा कर लिया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच से कुछ घंटे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सुबह लखनऊ स्थित इकाना कि केट स्टेडियम को नये नाम ‘‘भारत रत्न अटल बिहार बाजपेयी अन्तरराष्ट्रीय क्रि केट स्टेडियम’ का उद्घाटन भी किया।

बता दें कि रोहित शर्मा की आतिशी शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने मंगलवार को वेस्टइंडीज को 71 रनों से पीट कर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
छोटी दिवाली के मौके पर भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में टास हार कर पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 195 रन बनाये। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम नौ विकेट पर 124 रन ही बना पायी। बता दें कि इससे पहले भारत ने पहले टी-20 मैच में मेहमान टीम को कोलकाता में पांच विकेट से पराजित कर दिया था।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/sports-news-india-vs-westiendies-lucknow-ikana-stediam/







