Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    रोहित के आतिशी 162 रन भारी पड़े वेस्टइंडीज पर, भारत ने सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

    By October 30, 2018Updated:November 3, 2018 क्रिकेट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 657
    • रायुडू का भी शतक, गेंदबाजी में खलील चमके, भारत की बड़ी जीत 
    • वेस्टइंडीज को 224 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई

    मुंबई, 30 अक्टूबर 2018: भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और अंबाति रायुडू के शतक के बाद खलील अहमद की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने चौथे वनडे मैच में सोमवार को यहां वेस्ट इंडीज को 224 रन से रौंदकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली।

    बता दें कि रनों के लिहाज से यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी और टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मार्च 2007 में टीम इंडिया ने पोर्ट ऑफ स्पेन में बरमूडा को 257 रन जबकि जून 2008 में कराची में हांगकांग को 256 रन से हराया था।

    रोहित ने 137 गेंदों में 20 चौकों और चार छक्कों की मदद से 162 रन की पारी खेली। उन्होंने रायुडू (81 गेंद में 100 रन, आठ चौके और चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 211 रन जोड़े जिससे भारतीय टीम पांच विकेट पर 377 रन बनाने में सफल रही।

    वेस्ट इंडीज के खिलाफ यह भारत का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। भारत ने वनडे में पांच विकेट पर 418 रन का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी वेस्ट इंडीज के खिलाफ ही इंदौर में दिसम्बर 2011 में बनाया था जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने 219 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में वेस्ट इंडीज की टीम खलील (13 रन पर तीन विकेट) और कुलदीप यादव (42 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 36.2 ओवर में 153 रन पर सिमट गई। उसकी तरफ से कप्तान जेसन होल्डर ने सर्वाधिक नाबाद 54 रन बनाए। उनके अलावा वेस्ट इंडीज का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया।

    बता दें कि भारत ने गुवाहाटी में सीरीज का पहला मैच जीता था जबकि विशाखापत्तनम में दूसरा मैच टाई रहा। वेस्ट इंडीज ने पुणे में तीसरा वनडे जीता था। पांचवां और अंतिम मैच एक नवम्बर को तिरूवनंतपुरम में खेला जाएगा।

    वेस्टइंडीज की खराब परफॉर्मेंस बनी हार का कारण:

    लक्ष्य का पीछा करने उतरे वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 50 रन से पहले ही पांच विकेट गंवा दिए। ओपनर चंद्रपाल हेमराज (14) ने भुवनेश्वर कुमार पर चौका और छक्का मारा लेकिन इस तेज गेंदबाज के पारी के पांचवें ओवर में कवर में रायुडू को कैच दे बैठे। एक गेंद बाद शाई होप (00) भी तेज रन लेने की कोशिश में मिड ऑन पर खड़े कुलदीप के सटीक निशाने का शिकार बने जबकि अगले ओवर में कीरोन पावेल (04) गैरजरूरी रन लेने की कोशिश में गेंदबाजी छोर पर क्रीज से आगे निकल गए और कोहली ने उन्हें रन आउट कर दिया। शिमरोन हेटमायेर (13) ने जसप्रीत बुमराह पर दो चौके जड़े लेकिन खलील ने उन्हें पगबाधा कर दिया। खलील ने रोवमैन पावेल (01) को बोल्ड करके वेस्ट इंडीज का स्कोर पांच विकेट पर 47 रन किया और फिर मार्लन सैमुअल्स (18) को भी स्लिप में रोहित के हाथों कैच कराया।

    फाबियान एलेन भी 17 गेंद में 10 रन बनाने के बाद कुलदीप यादव की गेंद पर स्लिप में रोहित को कैच दे बैठे जबकि एश्ले नर्स (08) ने भी कुलदीप की गेंद पर रोहित को कैच थमाया। होल्डर और कीमो पाल ने 28वें ओवर में जडेजा पर छक्के जड़े। जडेजा ने हालांकि इसी ओवर में कीमो पाल (19) को धोनी के हाथों स्टंप करा दिया।

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading