- पहला क्रिकेट टेस्ट: भारत ने बड़ी जीत की ओर बढ़ाये कदम
- विराट-जडेजा के बेहतरीन शतक के बाद, गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को धो डाला
- कोहली ने कहा: पृथ्वी ने गेंदबाजों पर बनाया था दबाव
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर 2018: राजकोट में कल विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के बेहतरीन शतक के बाद, आज गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को बुरी तरह से धो डाला। टीम इंडिया ने पहला टेस्ट जीत कर आज इतिहास रच दिया। वेस्टइंडीज को 272 रन से बड़ी हार का सामना पड़ा।
वेस्टइंडीज के लिए का दिन बुरी तरह ख़राब साबित हुआ उसकी दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज कीरोन पॉवेल ने सर्वाधिक 83 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 93 गेंदों का सामना किया और आठ चौके तथा चार छक्के लगाए। वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में रोस्टन चेज ने 53 और कीमो पॉल ने 47 रन बनाए।
आज दूसरी पारी में भारत की शुरुआत अच्छी रही भारत के गेंदबाज कुलदीप यादव ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 57 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। पहली पारी में सबसे ज्यादा चार विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में दो विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को तीन सफलता मिली।
खेल का रुख तो कल ही तय हो गया था
कल राजकोट में पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बेहतरीन शतकों की बदौलत पहली पारी को नौ विकेट पर 649 रन के भारी भरकम स्कोर पर घोषित करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने भी मेहमान वेस्टइंडीज पर कोई दया नहीं दिखाई और पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक उसके 94 रन पर छह विकेट उखाड़ दिये थे।
वेस्टइंडीज के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के सामने फीके साबित हुये और मेजबान टीम ने दूसरे दिन चायकाल से ठीक पहले 149.5 ओवर में नौ विकेट पर 649 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। विराट ने 139 रन की शतकीय पारी खेली और 24 सबसे ते शतक बनाने के मामले में सर डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे बल्लेबजा बन गये जबकि जडेजा ने नाबाद 100 रन बनाकर करियर का पहला टेस्ट शतक अपने नाम किया था। भारतीय पारी के बाद वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी लेकिन 29 ओवर में दिन का खेल समाप्त होने तक उसने केवल 94 रन जोड़कर अपने छह अहम विकेट गंवा दिये थे।







