जीत से गदगद विराट बोलें धोनी से ज्यादा कोई समर्पित नहीं
नई दिल्ली, 18 जनवरी 2019: आखरी वही हुआ जिसकी उम्मीद थी जोश, उत्साह और जूनून से भरी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को वन दे सीरीज में भी रौंद दिया। मेलबर्न में हुए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से मात देकर सीरीज पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार कोई बाइलैटरल (द्विपक्षीय) वनडे सीरीज जीतने का विराट कारनामा किया है।
धोनी-जाधव ने खेली समझदारी भरी पारी
इस तीसरे मैच में भारतीय टीम ने 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी और जाधव की नाबाद पारी ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। धोनी ने 114 बॉल में 87 रन बनाये वहीं जाधव ने 61 रनों की बेहतरीन पारी 57 गेंदों में खेली। हालांकि, रोहित शर्मा महज 9 रन बनाकर ही ऑउट हो गये थे. वहीं शिखर धवन 46 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। इधर कैप्टन कोहली ने 62 बॉल में 46 रन बनाये. 70 सालों में टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया में ये ऐतिहासिक जीत रही।

विराट टीम के आगे बौनी साबित हुयी ऑस्ट्रेलिया
बता दें कि यह भारतीय इतिहास में ओस्ट्रिलिया के खिलाफ यह पहला मौका है जब टीम इंडिया ने कंगारुओं की जमीं पर दोनों सीरीज टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीती है। इस जीत के साथ ही भारत ने 2018-2019 ऑस्ट्रेलियाई दौरे का अंत बिना कोई सीरीज गंवाए किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म की।
बता दें कि चहल ने 10 ओवर में 42 रन देते हुए 6 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को दो-दो सफलताएं मिली. कंगारुओं ने 48.4 ओवर में 230 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए पीटर हैंड्सकॉम्ब ने सबसे ज्यादा 58 रन (63 गेंद) बनाए. शॉन मार्श ने 39 और उस्मान ख्वाजा ने 34 रनों का योगदान दिया।







