- रोहित बोलें: हमारे सबसे बदत्तर बल्लेबाजी प्रदर्शन में से एक
- 44 साल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का दूसरा सबसे कम स्कोर
- 30.5 ओवर में महज 92 रनों पर सिमटी
नई दिल्ली, 03 फरवरी 2019: इस बार टीम इंडिया का मनोबल टूट गया और वह न्यूजीलैंड के हाथों आठ विकेट से मैच गवाँ बैठी। बता दें कि न्यूजीलैंड के हेल्मिटन में टीम इंडिया का इस बार शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। अनुभवी कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान धोनी की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया मैच हार गई। टीम इंडिया 30.5 ओवर में महज 92 रनों पर सिमट गई।

वनडे इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का यह दूसरा सबसे कम स्कोर है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 92 रन बनाये और पूरी टीम ऑउट हो गई। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने बड़ी आसानी से भारत को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में पहली जीत दर्ज की।
खास बात यह है कि 3-1 से सीरीज पर भारत का कब्जा अभी भी बरकररार है। मैच कि शुरुआत में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। ट्रेंट बोल्ट (5/21) और कोलिन डि ग्रैंडहोम (3/26) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय पारी 92 रनों पर ही समेट गई। इसके बाद, हैनरी निकोल्स (30), रॉस टेलर (37), मार्टिन गप्टिल (14) और कप्तान केन विलियम्सन (11) की बल्लेबाजी से इस लक्ष्य को 14.4 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।







