आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज दौरा:
नई दिल्ली, 25 दिसम्बर 2018: फरवरी में महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टी-20 टीम में वापसी कर ली ताकि विश्व कप से पहले उन्हें पर्याप्त मैच अभ्यास मिल सके जबकि युवा विकेट कीपर ऋषभ पंत को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया।
बता दें कि धोनी की वापसी हैरानी का सबब रही क्योंकि उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले महीने ही टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया था। चयनकर्ताओं ने उस समय यह तर्क दिया था कि उन्हें दूसरे विकेटकीपर की तलाश है। वहीं पंत को बाहर किए जाने से संकेत मिल गया है कि टीम प्रबंधन 2019 विश्व कप के लिए पहले विकेटकीपर के रूप में उनके नाम पर गौर नहीं कर रहा है। चयन समिति के समन्वयक अमिताभ चौधरी ने इस मसले पर टिप्पणी से इनकार कर दिया लेकिन बोर्ड के एक अधिकारी ने धोनी के चयन को सही ठहराया। धोनी के चयन को सही ठहराते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अब सिर्फ आठ वनडे मैच खेले जाने हैं तो चयनकर्ता धोनी को विश्व कप से पहले पूरा समय देना चाहते हैं।
वनडे सीरीज टीम:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, अंबाति रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, र¨वद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।दन्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम – विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, कृणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद।







