नवीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप गुहाटी, आसाम
लखनऊ,07 जुलाई 2019: वोवीनाम मार्शल आर्ट की नवीं राष्ट्रीय वोवीनाम चैम्पियनशिप का आयोजन 01 से 05 जुलाई 2019 तक गुहाटी, आसाम के भोगेशवरी फुकनानी इन्डोर स्टेडियम में किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 12 रजत और 21 कांस्य पदक जीतते हुए उप विजेता का खिताब जीतने में सफलता हासिल की।
एसोसियशन के महासचिव प्रवीन गर्ग ने आज गोहाटी से लौटने के बाद बताया कि पाँच दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न 24 प्रदेशों से लगभग 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और इस बार भी मनीपुर की टीम 49 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ ओवर आल चैम्पियनशिप का खिताब जीतकर अपना वर्चस्व बनाये रखा जबकि उप विजेता उत्तर प्रदेश व तीसरे स्थान पर आयोजक आसाम टीम रहीं जिसने कि 9 स्वर्ण, 10 रजत व 17 कांस्य पदक जीते।
प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया जोकि कम्बोडिया मे दिसम्बर माह मे होने वाली छठवीं वल्र्ड वोवीनाम चैम्पियनषिप में भारतीय टीम के रूप मे प्रतिभाग लेंगे जबकिं उत्तर प्रदेष टीम कोच, लखनऊ के प्रमोद तिवारी को सर्वश्रेष्ठ रेफरी का एवार्ड प्रदान किया गया और उनको आगामी वल्र्ड चैम्पियन षिप में अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा के लिए भेजा जाएगा।
लखनऊ से स्वर्ण पदक विजेता:
स्वर्ण- यष्टि वर्मा (परफौरमेन्सं), मानसी जयसवाल, राजवी सिंह, अखिल और रिषभ (परफौरमेन्स) रागिनी गौतम (48 कि0ग्रा0), सर्मिष्ठा मिश्रा (70़ कि0ग्रा0), सुमित नामदेव (28 कि0ग्रा0), खुश श्रीवास्तव (24 कि0ग्रा0), अक्षत बाजपेयी (46 कि0ग्रा0), यानेष दूबे (70 कि0ग्रा0), सुशील (75 कि0ग्रा0),