कोर्ट ने कहा: 15 दिन के अंदर हाज़िर हो!
कोलकाता,11 अप्रैल। मोहम्मद शमी की मुश्किलें हसीन जहां ने गुजारा भत्ता मांग कर और बढ़ा दी हैं हसीन जहां ने पश्चिम बंगाल के अलीपोर अदालत में शमी पर नया केस दायर किया है। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर आरोप लगाया कि शमी उन्हें इलाज तक के लिए खर्च तक नहीं देते थे। इसकी के साथ हसीं जहां ने शमी से गुजारा भत्ता और मेडीक्लेम की भी मांग की है। उन्होंने हर महीने 10 लाख रुपए गुजारा भत्ता देने की मांग की है। इस मामले में घरेलू हिंसा ऐक्ट 2005 के तहत दर्ज केस की सुनवाई करते हुए अलीपुर कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने शमी और अन्य आरोपियों से समन मिलने के 15 दिन के अंदर कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा है।
शमी के घर वालों ने किया बुरा बर्ताव:
हसीन जहां ने शमी के साथ ही अपने ससुराल वालों पर भी आरोप लगाते हुए कहा ने कि जब वह शमी के एक्सीडेंट के बाद दिल्ली में उनसे मिलने गई तो शमी ने उनसे बेहद रुखा और बुरा बर्ताव किया इसके साथ ही उनके ससुराल वालों ने भी उन्हें काफी प्रताड़ित किया। यह कोई पहला मौका नहीं है जब हसीन जहां ने अपने शौहर मोहम्मद शमी पर इस तरह के सनसनीखेज आरोप लगाए हों। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग सहित, कई अन्य महिलाओं के साथ यौन सम्बन्ध बनाना और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
गौरतलब है कि हसीन जहां ने 7 मार्च, 2018 को अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर ये आरोप लगाया था कि शादी के बाद भी शमी के कई औरतों से नाजायज सम्बन्ध हैं। पोस्ट के साथ ही हसीन जहां ने शमी के व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर चैट के प्रिंटस्क्रीन शॉट्स भी साझा किए थे। उन्होंने शमी के परिवार वालों पर ये भी आरोप लगाया था कि उन लोगों ने मुझे मारने की कोशिश की। हसीन ने मीडिया को बताया कि शमी की कार में उन्हें गर्भनिरोधक गोली का पैकेट भी मिला था।







