Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    नाकआउट मुकाबले में एनई रेलवे व मेरठ सेमी फाइनल में 

    By July 26, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 736
    लक्ष्य प्राइजमनी महिला हॉकी : 
    लखनऊ,26 जुलाई 2019: एनएएस अकादमी मेरठ और एनई रेलवे ने लक्ष्य प्राइजमनी महिला हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए नाकआउट मुकाबलों में जीत के साथ सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया।
    गोमतीनगर विजयंत खंड स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम पर एनएएस अकादमी ने ध्यानचंद क्लब, झांसी को 3-1 से हराया। एनएएस अकादमी की लड़कियों ने पहले मिनट से ही ताबड़तोड़ हमला बोलना चालू कर दिया और खेल के नौवें मिनट में मनीषा ने प्रतिद्वंद्वी गोलकीपर को छकाते हुए गोल दागकर टीम का खाता खोला। इसके बाद प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के फाउल के चलते 12वें मिनट में एनएएस अकादमी को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिस पर नीलम ने दूसरा गोल दागा। इसके बाद दोनों ही टीमों ने कई प्रयास किए लेकिन मध्यांतर तक दूसरा गोल नहीं हो सका।
    मध्यांतर के बाद ध्यानचंद क्लब ने पलटवार की कोशिश की लेकिन प्रतिद्वंद्वी के डी में गलत तरीके से रोके जाने पर खेल के 39वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक मिला जिस पर पूजा निषाद ने गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। मैच का अंतिम गोल एनएएस अकादमी से पूनम रानी ने 55वें मिनट में किया। अंत में एनएएस अकादमी ने 3-1 से मैच जीत लिया। विजेता टीम को भूपेंद्र सिंह के द्वारा खिलाडिय़ों को पुरस्कार दिया गया।
    इसी प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में एनई रेलवे ने स्पोट्र्स कॉलेज गोरखपुर को एक तरफा मुकाबले में 6-2 से पराजित सेमी फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। मैच का रोमांच तब और बढ़ गया जब हल्की बारिश आ गई। बारिश के एनई रेलवे ने गोलों की बारिश करनी शुरू कर दी। मैच के पहले क्वार्टर में एनई रेलवे  ने स्पोट्र्स कॉलेज पर चढ़ाई करते हुए एक नहीं बल्कि चार गोल दागकर अपनी जीत को मजबूत करते हुए 4-0 की अहम बढ़त बनायी।
    एनई रेलवे की तरफ से मैच के पहले ही मिनट में शिवानी सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल दागे जबकि अगले दो मिनट बाद कप्तान प्रांजल शर्मा ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इतना ही नहीं मैच के सातवें मिनट में प्रीति दुबे व 14वें मिनट में पूजा ने गोल एनई रेलवे का स्कोर 4-0 कर दिया। दूसरे क्वार्टर तक यहीं स्कोर रहा लेकिन तीसरे क्वार्टर में स्पोट्र्स कॉलेज ने थोड़ी रफ्तार पकडऩे की कोशिश की लेकिन तब तक मैच उनकी पकड़ से काफी दूर था।
    मैच तीसरे क्वार्टर में एनईआर की तरफ से 36वें मिनट में प्रांजल शर्मा ने एक और गोल करके स्कोर 5-0 कर दिया। इसके बाद अंतिम चरण में स्पोट्र्स कॉलेज ने जवाबी हमला बोलते हुए दो गोल किये लेकिन मैच में जीत हासिल नहीं कर सके। इस तरह से एनई रेलवे ने इस मुकाबले को 6-2 से अपने नाम कर लिया। कर्नल आरपी सिंह ने विजेता टीम को 10 हाजार और उपविजेता टीम को राजेंद्र सिंह पांच हजार रुपया प्रदान किये।

    #लक्ष्य प्राइजमनी महिला हॉकी चैम्पियनशिप

    Keep Reading

    The Murder of Relationships: Twin Daughters Killed in Kanpur; Son Murdered and Hanged in Badaun

    रिश्तों का कत्ल: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, बदायूं में बेटे को मार फंदे से लटकाया

    'I will change the name of Kannauj to Gorakhpur!' — Akhilesh Yadav's sharp retort to Smriti Irani's challenge.

    ‘कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर दूंगा!’ – स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का तीखा जवाब

    Grand Event in Lucknow: ‘I-Inspiration Awards 2026’ — A Unique Confluence of AI Education, Women's Empowerment, and Inspiration

    लखनऊ में ‘I-Inspiration Awards 2026’ का भव्य आयोजन: AI शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और प्रेरणा का अनोखा संगम

    Grand Organization of 'Shiksha Chaupal' and 'School Chalo Rally': A Message of Awareness for Parents to Ensure 100% Enrollment and Attendance of Children

    शिक्षा चौपाल और स्कूल चलो रैली का भव्य आयोजन: बच्चों के 100% नामांकन व उपस्थिति के लिए अभिभावकों में जागरूकता का संदेश

    Bank Employees Intensify Struggle for 5-Day Banking! Work Performed Wearing Black Armbands; 'Work-to-Rule' Campaign Resumes.

    5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का संघर्ष तेज! काला फीता बांधकर किया कार्य, वर्क टू रूल फिर शुरू

    Noida Workers' Movement: Central Trade Unions Launch Sharp Attack on Government, Demand Immediate Release of All Arrested Workers

    नोयडा मजदूर आंदोलन: केंद्रीय श्रम संगठनों का सरकार पर तीखा हमला, गिरफ्तार सभी मजदूरों की तत्काल रिहाई की मांग

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Media Outreach Newswire Appoints Pamela Phua as Managing Partner for Southeast Asia.

    मीडिया आउटरीच न्यूज़वायर ने Pamela Phua को साउथईस्ट एशिया की मैनेजिंग पार्टनर नियुक्त किया

    April 21, 2026
    A Royal Gown Worth ₹3 Lakhs! Parul Yadav Steals the Show on the Red Carpet.

    ₹3 लाख का शाही गाउन! रेड कार्पेट पर पारुल यादव ने मचाया धमाल

    April 20, 2026
    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    April 20, 2026
    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    April 20, 2026
    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    April 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading