Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    रोमांचक मुकाबले में एनएएस अकादमी मेरठ बना चैम्पियन

    By July 28, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 628
    लक्ष्य प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता : प्रीति दुबे बनी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

    खिताबी जंग में एनई रेलवे को सडेन डेथ में 3-2 से किया पराजित
    लखनऊ,28 जुलाई 2019: एनएएस अकादमी मेरठ ने लक्ष्य प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता का खिताब सडेन डेथ तक खिंचे रोमांचक फाइनल में एनईआर की अनुभवी टीम को 3-2 से मात देकर जीत लिया। गोमतीनगर स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा जिसमें शुरू से लेकर आखिर तक रोमांचक संघर्ष और एक-एक गोल के लिए मशक्कत के बाद निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रही।
    इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमें एक-एक से बराबरी पर रही। फिर परिणाम जानने के लिए सडेन डेथ का सहारा लिया गया जिसमें एनएएस अकादमी ने बाजी मारते हुए मैच जीतने के साथ विजेता ट्राफी और प्राइजमनी अपनी झोली में डाल ली।
    फाइनल में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर आक्रमण खेल का प्रदर्शन किया। इसमें एनईआर की अनुभवी टीम का मेरठ की खिलाडिय़ों ने अपनी तेजी से जवाब दिया लेकिन पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में मेरठ की फारवर्ड की गलती से एनईआर को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला जिस पर इंटरनेशनल प्लेयर प्रीति दुबे ने खेल के 16वें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। एनएएस मेरठ से बराबरी का गोल तीसरे क्वार्टर में मोनिका सिंह ने 41वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करते हुए किया। इसके बाद निर्धारित समय में गोल नहीं हो सका। अंत में अंपायरों ने पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया जिसमें एनएएस अकादमी के दूसरे प्रयास में रजनी ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। वहीं जब लग रहा था कि परिणाम निकल आएगा तो एनईआर से चौथे प्रयास में प्रीति दुबे ने सफल शॉट खेलकर गोल दागते हुए टीम को फिर बराबरी दिला दी।
    इसके बाद सडेन डेथ में मेरठ से मोनिका सिंह ने गेंद एनईआर के गोलपोस्ट में डाल दी जबकि एनईआर की प्रीति दुबे के शॉट को एनएएस मेरठ की गोलकीपर ने रोक लिया। अंत में एनएएस मेरठ ने 3-2 से खिताब जीत लिया।
    प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अंतरराष्टï्रीय खिलाड़ी और एनईआर टीम की प्रीति दुबे को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खेल निदेशक आरपी सिंह ने विजेता मेरठ को ट्रॉफी एक लाख का चेक देकर सम्मानित किया जबकि उपविजेता एनई रेलवे को लक्ष्य के संरक्षक अरुणा यादव ने 75 हजारा का रुपये का इनाम दिया है। वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब सुदंरलाल इस्ट्यिूट की निदेशक टीना सिंह ने प्रीति दुबे को 25 हजार रुपया का चेक प्रदान किया।

    #लक्ष्य प्राइजमनी महिला हॉकी चैम्पियनशिप

    Keep Reading

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    100 years of glorious journey! The Local Fund Audit Department celebrates its centenary.

    100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा! स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मनाई शताब्दी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading