वनडे सीरीज: पहला वनडे: मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा
नई दिल्ली, 02 मार्च 2019: पहले वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। अभ्यास के दौरान टीम के सहायक कर्मचारी राघवेंद्र द्वारा फेंकी गई गेंद पकड़ने के दौरान धोनी की कलाई में चोट लग गई। दर्द के कारण धोनी बल्लेबाजी करने के लिए नहीं जा सके।
चोट कितनी गंभीर है और धोनी पहले वनडे में खेल पाएंगे की नहीं इस पर अंतिम फैसला शाम तक लिया जाएगा। फिलहाल धोनी का पहले वनडे में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। अगर धोनी शनिवार के मैच में नहीं खेल पाते हैं तो युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत उनकी जगह खेल सकते हैं।







