मैन ऑफ द मैच बने र्रिचडसन, मेजबान देश ने 34 रन से जीता पहला मुकाबला
नई दिल्ली, 13 जनवरी 2019: र्रिचडसन की तूफानी गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ने पहले एकदिवसीय मैच में भारत को 34 रन से हराकर अंतरराष्ट्रीय क्रि केट में 1000वीं जीत दर्ज की। आस्ट्रेलिया के 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम र्रिचडसन (26 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने रोहित शर्मा (133) के 22वें शतक के बावजूद नौ विकेट पर 254 रन ही बना सकी।
जेसन बेहरेनडोर्ड ने 39 जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 66 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। रोहित ने 129 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और छह छक्के मारे। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (51) के साथ चौथे विकेट के लिए उस समय 137 रन की साझेदारी की जब भारत चार रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में था।

भारतीय टीम हालांकि इस खराब शुरुआत से नहीं उबर सकी और रन गति के लिहाज से कभी लक्ष्य हासिल करने के करीब नहीं दिखी। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने पीटर हैंड्सकोंब (73), उस्मान ख्वाजा (59) और शान मार्श (54) के अर्धशतक से पांच विकेट पर 288 रन बनाए। हैंड्सकोंब ने 61 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और दो चौके मारे। उन्होंने स्टोइनिस (43 गेंद में नाबाद 47, दो छक्के, दो चौके) के साथ पांचवें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी भी की जिससे टीम अंतिम सात ओवर में 80 रन जोड़ने में सफल रही।
रायुडू ने डीआरएस का भी सहारा लिया लेकिन उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। सलामी बल्लेबाज रोहित 17 गेंद तक खाता नहीं खोल पाए। उन्होंने फ्री हिट पर छक्के के साथ 18वीं गेंद पर खाता खोला। धोनी ने एक रन बनाते ही वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रि केट में भारत के लिए 10000 रन पूरे किए। धोनी ने 173 रन एशिया एकादश की ओर से भी बनाए हैं। भारत ने शुरुआती 10 ओवर में तीन विकेट पर 21 रन बनाए।
रोहित ने इसके बाद पीटर सिडल पर छक्का जड़ा जो 2010 के बाद पहला वनडे खेल रहे थे। धोनी ने भी नाथन लियोन की गेंद को दर्शकों को बीच पहुंचाया।रोहित ने लियोन पर छक्के के साथ 17वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया जबकि धोनी ने 21वें ओवर में सिडल पर पारी का पहला चौका जड़ा।
धोनी 25 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब स्टोइनिस की गेंद पर सिडल उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। रोहित ने सिडल पर अपना पहला चौका जड़ा और फिर मैक्सवेल पर चौके के साथ 62 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। धोनी ने स्टोइनिस पर चौके के साथ 93 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बाद बेहरेनडोर्फ की गेंद पर पगबधा हो गए।







