Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    ग्रामीण युवाओं ने दिखाया केडी सिंह बाबू स्टेडियम में क्रिकेट का हुनर, लगाए बेहतरीन चौके छक्के

    By April 12, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 599
    आईजीसीएलः चिलचिलाती धूप के बीच ग्रामीण युवा क्रिकेटरों का दिखा धमाल
    एसिड अटैक विक्टिम ने किया उद्घाटन, लेडीज बाइकर्स ग्रुप फ्लाइंग राइडर्स भी रहा मौजूद
    लखनऊ, 12 अप्रैल 2019: चिलचिलाती धूप के बीच दर्शकों व क्रिकेट के दीवानों से भरे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) के उद्घाटन समारोह में लीग के थीम सांग बल्ला घुमाएंगे किस्मत बनाएंगे की धूम रही। एक नए कलेवर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की छह टीमों के बीच इस बार हो रहे आईजीसीएल के मुकाबलों का उद्घाटन भी आज नई पहल के तहत हुआ।
    उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एसिड अटैक विक्टिम अंशू और लेडीज बाइकर्स ग्रुप फ्लाइंग राइडर्स की सदस्यों ने आईजीसीएल के चेयरमैन डा.अनुराग भदौरिया के साथ गुब्बारे उड़ाकर किया। वहीं इस दौरान एसिड अटैक विक्टिम अंशू ने बल्ले से शॉट भी खेला। उद्घाटन समारोह के दौरान रोशनी बैंड के सदस्यों ने अपने मधुर गानों से समां बांधते हुए प्रतिभागी टीमों का हौसला बढ़ाया।
    इस अवसर पर आईजीसीएल के चेयरमैन डा.अनुराग भदौरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के क्रिकेटरों में ऐसी प्रतिभा छिपी है जिसे मंच व मौका तथा प्रसिद्धि देने का काम इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग बखूबी कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं के पास अपने खेल कौशल को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सामग्री, मैदान, कोच जैसी सुविधाओं का अभाव रहता है, फिर भी उनमें असीमित जोश व स्फूर्ति है।
    श्वेता दीक्षित बनीं आईजीसीएल फ्रेश फेसः
    इस दौरान आयोजित आईजीसीएल फ्रेश फेस कंप्टीशन की विजेता श्वेता दीक्षित बनीं। उन्हें पुरस्कार के तौर पर 21,000 रूपए का नगद पुरस्कार मिला। पेशे से इंटीरियर डिजाइनर और माडल श्वेता 2016 में मिसेज यूपी की विजेता रही है और उन्होंने 2017 में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल कंप्टीशन में भी हिस्सा लिया था। अपने मित्रों के साथ उद्घाटन समारोह में पहुंची श्वेता दीक्षित ने कहा कि मेरे लिए यह कापफी चौंकाने वाला रहा कि इतने लोगों के बीच उन्हें चुना गया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दिखाए जा रहे ग्रामीण क्रिकेटरों  के हौसले की भी सराहना भी की।
    लेडीज बाइकर ग्रुप भी रहा मौजूदः 
    लेडीज बाइकर ग्रुप फ्लाइंग राइडर्स ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। ग्रुप की लीडर नितिका सिंह ने बताया कि उनके ग्रुप में 20 लड़कियां है और एक साल पहले बने हमारे ग्रुप की सदस्य दिल्ली सहित कई जगह जा चुकी है ताकि समाज को यह संदेश दे सके कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं है। इस ग्रुप में नेशनल तैराक व गोताखोर गरिमा कपूर भी जुड़ी है।

    अवध के शेर ने उद्घाटन मैच में फाइटर आल्हा उदल को छह विकेट से दी मात

    लखनऊ, 12 अप्रैल 2019: मैन ऑफ द मैच मोहित (69 रन, 38 गेंद, 7 चौके, दो छक्के) के आतिशी अर्धशतक से अवध के शेर ने इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) के उद्घाटन मैच में फाइटर आल्हा उदल को छह विकेट से मात देते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
    केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेलेे गए इस मैच में फाइटर आल्हा उदल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट केे नुकसान पर 144 रन बनाए। ऋषि ने सर्वाधिक 65 रन बनाए जबकि निखिल ने भी 45 रन की उम्दा पारी खेली। अवध के शेर की ओर से गेंदबाजी करते हुए चंदन ने तीन विकेट चटकाए। आरपी और मनीष को एक-एक विकेट मिला।
    जवाब में अवध के शेर ने 14.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर जीत के लिए आवश्यक रनों का लक्ष्य पाते हुए छह विकेट से मैच जीत लिया। टीम से मोहित ने 38 गेंदों पर सात चौकों व दो छक्कों की सहायता से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं मनीष ने 20 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली।

    Keep Reading

    Taiwanese company to invest ₹1,141 crore in UP; 1,200 youths to get employment

    यूपी में ₹1,141 करोड़ निवेश करेगी ताइवानी कंपनी, 1,200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    'Reality check' for ICUs in UP's Ayushman-empanelled hospitals: Yogi government initiates a special audit, seeks report by November 30.

    यूपी के आयुष्मान अस्पतालों के आईसीयू का होगा ‘रियलिटी चेक’: योगी सरकार ने शुरू कराया विशेष ऑडिट, 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    Statewide campaign to be launched for the rights and safety of journalists; Zubair Ahmed appointed state president, Tausif Hussain entrusted with the role of secretary.

    पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान: ज़ुबैर अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष, तौसीफ हुसैन को सचिव की कमान

    लखनऊ जिला जेल में बंदी की मौत का मामला: लापरवाही पर गिरी गाज, जेल वार्डर निलंबित; तीन हेड वार्डरों पर भी शिकंजा

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A unique blend of love, reincarnation, and terror: Gehana Vasisth’s 'Saga of Love' released on Hungama OTT

    प्यार, पुनर्जन्म और खौफ का अनोखा संगम: गहना वशिष्ठ की ‘सागा ऑफ लव’ हंगामा ओटीटी पर रिलीज

    November 23, 2026

    भटकती भीड़ की दिशा बदले तो भारत की दशा बदले!

    November 23, 2026
    A grand stage for talent: ‘Lyceum TV’ OTT platform launched in Lucknow

    हुनर को मिलेगा बड़ा मंच, लखनऊ में ‘लायसियम टीवी’ OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च

    November 23, 2026
    Taiwanese company to invest ₹1,141 crore in UP; 1,200 youths to get employment

    यूपी में ₹1,141 करोड़ निवेश करेगी ताइवानी कंपनी, 1,200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    November 23, 2026
    Manoj Bajpayee gives a sharp retort to trolls, stands up for artists

    मनोज बाजपेयी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कलाकारों के पक्ष में खड़े हुए

    November 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading