लखनऊ,23 जुलाई 2019: जिला फुटबॉल लीग का आज पहला मैच सराहा स्टेट क्लब और अलीगंज वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें सहारा स्टेट क्लब ने मैच को (10-0) से जीत लिया।
सहारा की ओर से विक्रम 5 मिनट, बिनोद 10,57,65,69 मिनट, सौरभ 21,29,36 मिनट, अंकुर 39 मिनट, अरविंद 48 मिनट में गोल किया।
दूसरा मैच आर. ए. ब्वॉयज और अलीगंज स्पोटिंग के बीच हुआ जिसमें आर. ए. ब्वॉयज ने मैच को (2-0) से जीत लिया आर. ए. ब्वॉयज की ओर से हिमांशू कांतपाल ने 5, 48मिनट गोल किया। स्काई ब्लू में सहारा स्टेट क्लब है ओर डार्क ब्लू में अलीगंज वॉरियर्स है।
बता दें कि 25 जुलाई के दिन पहला मैच ममता क्लब और एल. डी. ए (डी) के बीच खेला जायेगा और दूसरा मैच अवध क्लब और आर. डी. एस. ओ क्लब के बीच होगा।







