तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-1 से बराबरी पर
नई दिल्ली, 15 जनवरी 2019: भारतीय टीम ने आज एडिलेड खेले गए दूसरे वनडे ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। धोनी की धुवांधार पारी से खुश कैप्टन विराट कोहली ने कहा कि धोनी आज चिर-परिचित अंदाज में दिखे हैं। मैन ऑफ द मैच विराट कोहली (104) की शतकीय पारी के बाद धोनी ने 54 गेंद में नाबाद 55 रन की पारी खेलकर भारत को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत से तीन मैचों की श्रृंखला को भारत 1-1 से बराबर करने में सफल रहा।

बता दें कि टीम इंडिया एडिलेड वनडे में 299 रन का लक्ष्य लेकर उतरी थी, जिसे उसने कप्तान विराट कोहली और धौनी के दम पर चार गेंद पहले हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने चार विकेट गंवाए। सीरीज का आखिरी मैच 18 तारीख को मेलबर्न में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा, ‘‘जब आप भारतीय टीम जैसी बल्लेबाजी इकाई के खिलाफ खेलते है तो आपको पता होता है कि लगातार अंतराल पर विकेट लेना जरूरी है और धोनी भी मैच हमसे दूर ले गये। भारत को इसका श्रेय जाता है, उन्होंने अच्छा खेल दिखाया।’’
विराट ने कहा कि, ‘मेरे कपड़ों में पसीने के सफेद दाग लगे है। धोनी भी थक गये होंगे। क्षेत्ररक्षण में 50 ओवर तक खड़े रहने के बाद बल्लेबाजी करना मुश्किल था। उन्होंने कहा इस विकेट पर 298 का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण था.’’मार्श की शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया लेकिन हमारे भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर भारी पड़े।







