नई दिल्ली, 14 सितम्बर 2018: सिंगापुर की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच ने पिछले मैंच के दौरान एक सिख रिपोर्टर पर की गई अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांग ली है। फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ सिंगापुर (एफएएस) के एक बयान के हवाले से कहा, एफएएस सिंगापुर और मॉरिशस के बीच मैच से पहले छह सितंबर को फंडी अहमद के बयान पर खेद व्यक्त करता है जिससे सिख समुदाय के सदस्यों को चोट पहुंची।
बयान में कहा गया है कि फंडी और एफएएस दोनों ने रिपोर्टर दिलेनजीत सिंह और सिख सलाहकार बोर्ड से संपर्क किया और माफी मांगी तथा स्पष्टीकरण दिया। इसमें कहा गया है, सिंह ने शालीनता से हमारा स्पष्टीकरण और माफी स्वीकार कर ली।
सिख सलाहकार बोर्ड के साथ हमारी चर्चा से यह भी पता चला कि टिप्पणी सिख समुदाय को चोट पहुंचा सकती थी हालांकि यह किसी दुर्भावना से नहीं की गई थी। गुरुवार को याचिका शुरू की गई जिसमें राष्ट्रीय कोच से माफी की मांग की गई थी।







