लखनऊ, 03 जून 2019: प्रथम आल इंडिया इंटर जिला हैण्डबाल प्रतियोगिता में यूपी की सुल्तानपुर की टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा। बता दें कि प्रथम आल इंडिया इंटर जिला हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन तेलगांना में 25 से 29 मई के मध्य हुआ, जिसमें पूरे भारत की कुल 50 टीमो ने भाग लिया, इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 03 टीमो ने भाग लिया था।
उत्तर प्रदेश की सुलतानपुर टीम ने अपने अच्छे प्रदर्शन से प्रतियोगता के फ़ाइनल मैच में प्रवेश किया एवं वारगंल की टीम से मात्र 03 गोल से 28. 29 से हार गयी एवं रजत पदक प्राप्त किया।
बता दें कि सुलतानपुर की इस टीम का एवं कोच प्रवीन मिश्रा का आज केडी सिहं बाबू स्टेडियम में हैण्डबाल सघं के महासचिव आनन्देष्वर पाण्डेय एवं अन्य पदाधिकारियो ने स्वागत किया, इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीडाअधिकारी श्री जीतेन्द सिहं यादव उपस्थित रहें।






