Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बैडमिंटन चैंपियनशिप के पांचवेें सत्र में दिग्गज पहुंचे अपने-अपने वर्गाे के तीसरे दौर में

    By August 30, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 670

    पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का पांचवां सत्र: लखनऊ सीजन

    लखनऊ,30 अगस्त 2019: भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी पीएनबी मेटलाइफ द्वारा आयोजित पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के पांचवेें सत्र के लखनऊ सीजन के पहले दिन के मैचों में हुए कई रोमांचक मुकाबलों यूपी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक अंडर-13 और बालक अंडर-17 के तीसरे दौर में जगह बनाई। इनमें से कई मैचों में एक-एक अंक के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली।
    बाबू बनारसी दास यूपी बैडमिंटन अकादमी के कोर्ट पर शुरू हुए लखनऊ चरण के मुकाबलों में बालक अंडर-13 सिंगल्स के राउंड 64 के मुकाबलों में एनएस चिल्ड्रन अकादमी गोरखपुर के हसनैन अंसारी ने स्प्रिंग डेल के यश कटियार को 11-3, 11-4 से, सीएमएस के आकर्ष राय ने स्प्रिंडल स्कूल के प्रांजल यादव को 11-9, 11-3 से, सीएमएस के अखंड प्रताप सिंह ने मूसी स्टेडियम के अनूप पाल को 11-2, 11-6 से, अयोध्या के आयुष मिश्रा ने बहराईच के वेदांत कुमार त्रिपाठी को 11-6, 11-9 से, एमआर जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस ने लखनऊ स्पोट्र्स काॅलेज के रूद्र प्रताप को 11-9, 11-4 से, सेंट फेडलिस स्कूल, अलीगढ़ के पुरूषार्थ तिवारी ने बरेली के रचित बोहरा को 11-6, 11-5 से, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के शिवम पाण्डेय ने स्पोट्र्स काॅलेज लखनऊ के आयुष यादव को 5-11, 11-9, 11-8 से, मिनी स्टेडियम, लखनऊ के स्वदेश ने अतनु पात्रा को 11-1, 11-0 से, ग्रीन पार्क स्टेडियम के सुमित जायसवाल ने डाॅन बास्को अकादमी के सुयश मधुप को 11-0, 11-7 से, लखनऊ स्पोर्ट्स काॅलेज के सुमित तिवारी ने धीरज बैडमिंटन अकादमी के संस्कार यादव को 11-1, 11-9 से और यूपी बैडमिंटन अकादमी (यूपीबीए) के शुभम मिश्रा ने हरदोई केे रंजीत सिंह को 11-7, 11-4 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। इससे पहले इस वर्ग मेें पहले दौर के मुकाबले खेले गए।
    बालक अंडर-17 सिंगल्स के राउंड 64 के मुकाबलों में सेंट फ्रांसिस के श्रेष्ठ वर्मा ने एनएसएन के हर्ष कुमार को 7-11, 11-10, 11-7 से, यूपीबीए के नीतेश ठाकुर ने बरेली के नमन गांधी को 11-7, 11-7 से, फैजाबाद के विप्रांश सिंह ने यूपीबीए के रौनक तिवारी को 11-6, 8-11, 11-8 से, यूपीबीए के डीडे कीर्ति ने डिवाइन सैनिक स्कूल के ़ऋतिक श्रीवास्तव को 11-8, 11-6 से, यूपीबीए के सर्वेश यादव ने ध्यानचंद स्पोर्ट्स काॅलेज के मृत्युुंजय यादव को 11-6, 11-3 से, यूपीबीए के आदित्य सिंह ने कनिष्क गोयल को 11-6, 11-10 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। इससे पहले इस वर्ग मेें पहले दौर के मुकाबले खेले गए।
    बालक अंडर-15 के राउंड 128 के मुकाबलों में वाराणसी के अविरल कुमार यादव, झांसी के राजवीर चावला, लखनऊ स्पोट्र्स काॅलेज के प्रखर मिश्रा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के शिवम पाण्डेय, आगरा के अभय राज झा, यूपीबीए के शिवेन उपमन्यु, अभिजीत जसरोटिया, पफैजाबाद के देवराज बाजपेयी ने जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई।
    जेबीसी सीजन-5 के लखनऊ सीजन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के के  महासचिव अरुण कक्कड ने किया। इस अवसर पर  उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन  के कोषाध्यक्ष सुधर्मा सिंह,  पीएनबी मेटलाइफ के अधिकारीगण व अन्य मौजूद थे। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए शहर के 562 युवा शटलरों ने पंजीकरण कराया है।
    इस साल जेबीसी टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण के मुकाबले भारत के दस शहरों में खेला जाएगा। लखनऊ इनमें से नौवां शहर है। इसके बाद टूर्नामेंट का काफिला दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली में ही इस टूर्नामेंट का ग्रैंड फाइनल 9 से 10 सितम्बर को खेला जाएगा। यह शहर के सबसे बडे नेशनल ओपन टूर्नामेंट में से एक है। जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप (जेबीसी)-5 का शुभारंभ बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियन और पीएनबी मेटलाइफ की ब्रांड एंबेसडर पीवी सिंधु और पूर्व बैडमिंटन राष्ट्रीय चैंपियन और कोच विमल कुमार की उपस्थिति में 4 जुलाई 2019 को हैदराबाद में हुआ था। वहीं प्रत्येक शहर के टूर्नामेंट से प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष दो बच्चे नई दिल्ली में राष्ट्रीय समापन समारोह में भाग लेंगे, जहां उन्हें पीवी सिंधु द्वारा राष्ट्रीय खिताब के साथ सम्मानित होने का मौका मिलेगा।
    पीएनबी मेटलाइफ के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर श्री निपुण कौशल ने कहा, ‘‘पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण के दौरान, हम देश भर में 8000 से अधिक नवोदित बैडमिंटन उत्साही लोगों तक पहुंचने में कामयाब रहे थे। पांचवें संस्करण में, हम इसे अगले स्तर पर ले जाने की आकांक्षा रखते हैं और सभी स्तरों पर एक गहरा प्रभाव कायम करने का प्रयास करेंगे और इस तरह कई और महत्वाकांक्षी शटलरों के जीवन को छूने की कोशिश भी करेंगे।

    #पीएनबी मेटलाइफ

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading